Kolkata News: कोलकाता हवाई अड्डे पर CISF के जवान ने खुद को सर्विस राइफल से मारी गोली, पुलिस जांच में जुटी
Kolkata News भारतीय हवाईअड्डा प्राधिकरण के एक अधिकारी ने बताया कि वह यहां नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के गेट नंबर पांच के बाहर तैनात था। पुलिस ने बताया कि 25 वर्षीय जवान (जिसकी पहचान सी विष्णु के रूप में हुई है) ने कथित तौर पर सुबह करीब 5.15 बजे अपनी सर्विस बंदूक से खुद को गोली मार ली।
पीटीआई, नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में कोलकाता हवाई अड्डे पर तैनात केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के एक जवान ने बृहस्पतिवार को कथित तौर पर खुद को गोली मार ली और अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। भारतीय हवाईअड्डा प्राधिकरण के एक अधिकारी ने बताया कि वह यहां नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के गेट नंबर पांच के बाहर तैनात था।
पुलिस ने बताया कि 25 वर्षीय जवान (जिसकी पहचान सी विष्णु के रूप में हुई है) ने कथित तौर पर सुबह करीब 5.15 बजे अपनी सर्विस बंदूक से खुद को गोली मार ली।
चार्नोक अस्पताल में गई जवान की जान
अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलते ही विष्णु को तुरंत नजदीक स्थित एक निजी चारनाक अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। चारनाक अस्पताल की सीइओ इप्शिता कुंडू ने बताया कि उसे सुबह करीब आठ बजे दिल का दौरा पड़ा। उसे तत्काल सीपीआर (कार्डियोपल्मोनरी रेससिटेशन) दिया गया लेकिन लगभग डेढ़ घंटे बाद उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने घटना को लेकर जांच शुरू कर दी है। जवान ने यह कदम क्यों उठाया, यह अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।