किशोरी को भगाने के आरोप में केस दर्ज
थाना राहों पुलिस ने किशोरी लड़की को भगाने के आरोप में एक युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
जागरण संवाददाता, नवांशहर : थाना राहों पुलिस ने किशोरी लड़की को भगाने के आरोप में एक युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि उसकी बेटी की उम्र 17 वर्ष 9 माह है। वो 13 अगस्त को कूड़ा फैंकने के लिए घर से बाहर गई थी पर आज तक वापिस नही आई। उसको ढूंढने की काफी कोशिश की गई पर उसका पता नही चल पाया। अब पता चला है कि उसकी बेटी को गांव खोजां का रहने वाला गुरविदर सिंह भगा कर ले गया है। पुलिस ने आरोपित गुरविदर सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कारवाई शुरू कर दी है।
शादी का झांसा दे युवती को भगाया
इसी तरह थाना सिटी नवांशहर पुलिस ने किशोरी को भगाने के आरोप में अज्ञात युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित ने बताया कि उसकी बेटी की उम्र 12 वर्ष है। 16 अगस्त से उसकी बेटी गायब है। उसको शक है कि उसकी बेटी को कोई युवक शादी का झांसा देकर भगा कर ले गया है। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कारवाई शुरू कर दी है।