विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Sunita Williams: सुनीता विलियम्स ने 27 वर्ष के बाद लिया नासा से रिटायरमेंट, पढ़ें उपलब्धियां रिकॉर्ड व पेंशन सहित अन्य डिटेल

Published: Thu, 22 Jan 2026 05:13 PM (IST)

नासा की प्रसिद्ध महिला अंतरिक्ष यात्री भारतीय मूल की सुनीता विलियम्स ने 27 सालों का अपना करियर समाप्त कर लिया ...और पढ़ें

Sunita Williams

Sunita Williams

HighLights

  1. नासा में 27 साल काम करने के बाद सुनीता विलियम्स हुईं रिटायर।

  2. यहां से पढ़ें उपलब्धियां, रिकॉर्ड व पेंशन सहित अन्य डिटेल।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। दुनियाभर में सबसे प्रसिद्ध अंतरिक्ष एजेंसी नासा में भारतीय मूल की सुनीता विलियम्स ने 27 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं। अब उन्होंने 27 वर्ष के बाद 27 दिसंबर 2025 से अपने सफर को समाप्त कर रिटायरमेंट ले लिया है। नेशनल एयरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (NASA) ने भी उनके सेवानिवृत्ति होने की पुष्टि की है।

करियर की उपलब्धियां

भारतीय मूल की सुनीता विलियम्स ने अमेरिकी नासा अंतरिक्ष यात्री हैं। अपने 27 साल के करियर के दौरान उन्होंने बहुत सी उपलब्धियां हासिल की और कई कीर्तिमान भी स्थापित किये। उनके कुछ रिकॉर्ड और उपलब्धियां निम्नलिखित हैं-

  1. सुनीता विलियम्स ने कुल 608 दिन अंतरिक्ष में व्यतीत किये जो किसी महिला अंतरिक्ष यात्री का रिकॉर्ड है।
  2. उन्होंने 9 बार स्पेसवॉक किया। 9 बार में उन्होंने 62 घंटे और 6 मिनट अंतरिक्ष यान के बाहर बिताये।
  3. 2006, 2012 और हालिया मिशनों में इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं।
  4. नौसेना में हेलीकॉप्टर पायलट के रूप में 3,000 से अधिक उड़ान घंटे पूरे किए, जिसमें ऑपरेशन डेजर्ट शील्ड जैसे मिशन शामिल हैं।
  5. नासा में 1998 से 2026 तक सेवा दी, जिसमें तीन बड़े मिशन और ISS पर लंबे समय तक कमांड संभाला।
  6. अंतरिक्ष में मैराथन दौड़ने और ट्रायथलॉन पूरी करने वाली पहली महिला बनीं।
WhatsApp Image 2026-01-22 at 17.06.37

रिटायरमेंट के बाद कितनी मिलेगी पेंशन

सुनीता विलियम्स नासा से रिटायर हो गई हैं ऐसे में सवाल उठता है कि उनके आगे के भरण पोषण के लिए कितनी पेंशन व लाभ प्रदान किये जायेंगे। इसको लेकर कोई आधिकारिक आंकड़े तो नहीं हैं लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक संघीय कर्मचारी सेवानिवृत्ति प्रणाली (एफईआरएस) के तहत पेंशन की पात्र होंगी। पेंशन की गणना उनके उच्चतम वेतन के आधार को रखकर की जाएगी। अनुमान के मुताबिक उनके जीएस-15 वेतनमान और लगभग 1.20-1.30 करोड़ रुपये के वार्षिक वेतन को देखते उन्हें वेतन का 1 फीसदी मिलने की उम्मीद है। ऐसे में उनको गभग 43,200 डॉलर प्रति वर्ष (लगभग 36 लाख रुपये) की संघीय पेंशन मिल सकती है।

इस पेंशन राशि के अलावा सुनीता विलियम्स को अमेरिकी सामाजिक सुरक्षा योजना, अमेरिकी सामाजिक सुरक्षा प्रणाली के तहत मासिक भुगतान का लाभ मिलेगा। इन सबके अलावा उनको स्वास्थ्य बीमा, जीवन बीमा और उनकी बचत योजना (टीएसपी) शामिल हैं। इसके साथ ही उनको निरंतर सहायता के रूप में आजीवन संघीय स्वास्थ्य बीमा, जीवन बीमा और मिशन के बाद चिकित्सा और मनोवैज्ञानिक सहायता प्रदान की जाती रहेगी।

यह भी पढ़ें- रुडयार्ड किपलिंग: अंग्रेजी साहित्य के पहले नोबेल विजेता व जंगल बुक के लेखक की अनोखी कहानी