दिल्ली पुलिस-CBI में काम करने के बाद 25 साल की उम्र में प्रधानमंत्री सलाहकार समिति में हुए शामिल, जानें कौन हैं प्रतीक चहल
हरियाणा के एक छोटे से गांव और साधारण किसान परिवार से निकलकर आज प्रतीक चहल प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद ...और पढ़ें

Prateek Chahal
HighLights
प्रतीक चहल 25 की उम्र में प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार समिति के लिए चुने गए।
23 की उम्र में दिल्ली पुलिस और उसके बाद CBI नीति आयोग में भी कर चुके काम।
करियर डेस्क नई दिल्ली। 25 साल की उम्र में जब युवा अपने करियर के लिए भागदौड़ में लगा होता है उस उम्र में हरियाणा के हांसी जिले के पाली गांव के रहने प्रतीक चहल ने नया कारनामा किया है। प्रतीक को प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद (PM-EAC) में प्रशिक्षु यानी कि ट्रेनी (Trainee) के तौर पर चुना नियुक्त किया गया है।
23 साल की उम्र में दिल्ली पुलिस फिर CBI में किया काम
प्रतीक चहल के अनुसार उन्होंने मात्र 23 साल की उम्र में दिल्ली पुलिस के साथ काम किया था। इसके बाद उन्होंने DG-CBI और फिर नीति आयोग के साथ भी काम किया। उनके द्वारा किये गए कार्यों को देखते हुए अब उन्हें प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के लिए चुना गया है।
साधारण किसान परिवार से निकलकर हासिल किया मुकाम
आपको बता दें कि प्रतीक एक साधारण किसान परिवार से आते हैं। उनके पिता का नाम जगवीर सिंह चहल है जो एक किसान हैं। प्रतीक की माता एक गृहिणी हैं। वर्तमान समय में वे हांसी के सेक्टर 6, हुडा (HUDA) में रहते हैं। एक किसान परिवार से निकलकर प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद तक का उनका सफर, हांसी के पाली गांव और पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।
मेहनत और लगन का कोई शॉर्टकट नहीं
प्रतीक की मेहनत और लगन ने उन्हें एक छोटे से गांव के किसान परिवार से निकालकर देश के पीएम सलाहकार परिषद तक पहुंचा दिया। वे अपने नाम की तरह ही युवाओं के लिए भी एक प्रतीक हैं कि अगर लगन मेहनत से सब कुछ हासिल किया जा सकता है और मेहनत का कोई शॉर्टकट नहीं है। आप अपनी तैयारियों को अच्छे से करके ही आगे बढ़ सकते हैं।
