विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 22, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

National Mathematics Day 2022: रामानुजन ने इंफाइनाइट सीरीज, फ्रैक्शन, नंबर थ्योरी और एनालिसिस में किया योगदान

By Rishi SonwalEdited By:
Published: Thu, 22 Dec 2022 08:42 AM (IST)Updated: Thu, 22 Dec 2022 10:05 AM (IST)

National Mathematics Day 2022 भारतीय गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन के गणित में योगदान के चलते वर्ष 2012 से हर साल 22 ...और पढ़ें

राष्टीय गणित दिवस 2022 पर जानें महान भारतीय गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन के बारे में।
राष्टीय गणित दिवस 2022 पर जानें महान भारतीय गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन के बारे में।

एजुकेशन डेस्क। National Mathematics Day 2022: आज, 22 दिसंबर 2022 को पूरे देश में राष्ट्रीय गणित दिवस मनाया जा रहा है। महान भारतीय गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन के गणित के क्षेत्र में योगदान के लिए उनकी जयंती (22 दिसंबर, 1887) को राष्ट्रीय गणित दिवस के तौर पर वर्ष 2012 से हर साल मनाया जाता है। भारत सरकार ने 26 फरवरी 2012 को अधिसूचना जारी करते हुए 22 दिसंबर को राष्ट्रीय गणित दिवस के तौर पर मनाए जाने की घोषणा की थी। आपको जानकार आश्चर्य होगा कि गणित की बिना किसी औपचारिक पढ़ाई के भी श्रीनिवास रामानुजन ने मैथ के कठिनतम माने जाने वाले क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान दिए, जिसमें इंफाइनट सीरीज, फ्रैक्शन, नंबर थ्योरी और मैथमेटिकल एनालिसिस शामिल हैं। आइए महान गणितज्ञ के बारे में कुछ रोचक बातें जानते हैं:-

  • रामानुजन को गणित विशेष लगाव था और अन्य विषयों में बिल्कुल अरूचि थी। इसलिए वे 12वीं कक्षा में दो बार फेल हुए थे। हालांकि, आगे चलकर जिस स्कूल में उन्हें अनुत्तीर्ण घोषित किया गया था उसी का नाम इस महान गणितज्ञ के नाम पर रामानुजन बदला गया।
  • इंफाइनट सीरीज, फ्रैक्शन, नंबर थ्योरी और मैथमेटिकल एनालिसिस जैसे कठिनतम सेक्शन में अहम योगदान देने वाले रामानुजन ने सिर्फ 12 वर्ष की आयु में ही त्रिकोणमिती में विशेषज्ञता हासिल कर ली थी।
  • रामानुजन ने साल 1916 में बीएससी डिग्री हासिल की थी। इसके एक साल बाद ही 1917 में उन्हें गणितीय सिद्धांतों पर काम करने के चलते ‘लंदन मैथमेटिक्स सोसाइटी’ में चुना गया था।
  • महान गणितज्ञ 1919 में वापस भारत आ गये और 26 अप्रैल 1920 को खराब स्वास्थ्य के चलते मात्र 32 वर्ष की आयु में उनका देहांत हो गया था।
  • ‘दी मैन हू न्यू इंफीनिटी’ नाम की बॉयोग्राफी श्रीनिवास रामानुजन के लिए रॉबर्ट कैनिगेल ने लिखी जिसमें उन्होंने इस महान गणितज्ञ के जीवन और योगदान को उजागर किया।
  • वर्ष 2015 में रामानुजन पर एक फिल्म ‘दी मैन हू न्यू इंफीनिटी’ भी रिलीज की गई, जिसमें इस महान गणितज्ञ की भूमिका ब्रिटिश-इंडियन एक्टर देव पटेल ने निभाई थी।