Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    How to Become Engineer in CPWD: केंद्रीय लोक निर्माण विभाग में ऐसे बन सकते हैं इंजीनियर, यहां से पढ़ें डिटेल

    By Amit YadavEdited By: Amit Yadav
    Updated: Wed, 26 Jul 2023 04:19 PM (IST)

    PWD Engineer Recruitment केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्ल्यूडी) की ओर से जूनियर इंजीनियर (JE) के पदों पर प्रतिवर्ष भर्ती निकाली जाती है। इस भर्ती का आयोजन स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) की ओर से किया जाता है। अगर आप भी इस भर्ती में भाग लेना चाहते हैं तो उससे पहले CPWD में इंजीनियर बनने की पूरी जानकारी यहां से प्राप्त कर सकते हैं।

    Hero Image
    केंद्रीय लोक निर्माण विभाग में इंजीनियर बनने की पूरी जानकारी यहां से हासिल करें।

    PWD Engineer Recruitment: हमारे देश में एक रिपोर्ट के मुताबिक प्रतिवर्ष 15 लाख स्टूडेंट्स इंजीनियरिंग से स्नातक करते हैं। इंजीनियरिंग करने वाले इन युवाओं में से लाखों युवा सरकारी नौकरी प्राप्त करने की चाह रखते हैं। ऐसे युवाओं के लिए केंद्रीय लोक निर्माण विभाग में हर साल इंजीनियर के पदों के लिए भर्ती निकाली जाती है। अगर आप भी Public Works Department (PWD) में इंजीनियर के पद पर सरकारी नौकरी चाहते हैं और इंजीनियर बनने की पूरी प्रॉसेस की जानकारी चाहते हैं तो आर्टिकल आपके लिए उपयोगी है। आप यहां से पीडब्ल्यूडी इंजीनियर बनने के लिए योग्यता से लेकर चयन प्रक्रिया तक की पूरी जानकारी हासिल कर सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (CPWD) में एसएससी करता है इंजीनियर पदों पर भर्ती

    केंद्रीय लोक निर्माण विभाग जिसे सीपीडब्ल्यूडी के नाम से जाना जाता है, केंद्र सरकार के अधीन काम करता है। CPWD में प्रत्येक वर्ष जूनियर इंजीनियर के पदों पर भर्ती की जाती है। भर्ती प्रक्रिया पूर्ण करने का जिम्मा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) द्वारा किया जाता है। इस वर्ष एसएससी की ओर से जूनियर इंजीनियर (सिविल मैकेनिकल इलेक्ट्रिकल एंड क्वांटिटी) के पदों पर भर्ती की जानी है।

    PWD Engineer बनने के लिए क्या है योग्यता

    जो भी उम्मीदवार केंद्रीय लोक निर्माण विभाग में इंजीनियर बनना चाहते हैं और SSC JE भर्ती में भाग लेना चाहते हैं उन्होंने मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से सिविल या इलेक्ट्रिकल इंजीनिरिंग में ग्रेजुएशन किया हो। इसके अतिरिक्त अगर अभ्यर्थी ने संबंधित ट्रेड में तीन वर्षीय डिप्लोमा करने के साथ दो वर्षों का कार्य करने का अनुभव रखता है तो वे भी आवेदन कर सकते हैं।

    आयु सीमा

    इस भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी की अधिकतम आयु पदों के अनुसार 30/ 32 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग को ऊपरी आयु सीमा में छूट कर्मचारी चयन आयोग की ओर से निर्धारित किये गए नियमों के अनुसार प्रदान की जाएगी।

    PWD Engineer के लिए ये है सिलेक्शन प्रॉसेस

    केंद्रीय लोक निर्माण विभाग में इंजीनियर बनने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले पेपर-1 (कंप्यूटर बेस्ड एग्जामिनेशन) में भाग लेना होगा। सीबीटी के बाद अभ्यर्थियों को पेपर-2 लिखित परीक्षा में शामिल होना होगा। पेपर 1 और पेपर 2 में सफल होने के लिए अनरिजर्व कैटेगरी को न्यूनतम 30 प्रतिशत अंक, ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस वर्ग को 25% और एससी/ एसटी वर्ग को 20 प्रतिशत अंक प्राप्त करने अनिवार्य होंगे। दोनों ही पेपर में सफल होने वाले उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया में सफल होना होगा।

    क्या मिलेगा वेतन

    PWD Engineer का पद ग्रुप 'B' के अंतर्गत आता है। इस पद पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को सेंट्रल पे-कमीशन (पे-मैट्रिक्स 7) एवं लेवल 6 के तहत प्रतिमाह 35400-112400 रुपये प्रदान किये जाते हैं।

    अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

    CPWD में इंजीनियर भर्ती का आयोजन कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से किया जाता है।

    मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से सिविल या इलेक्ट्रिकल इंजीनिरिंग में ग्रेजुएशन या डिप्लोमा के साथ कार्य करने का अनुभव हो।

    अधिकतम आयु पदों के अनुसार 30/ 32 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग को ऊपरी आयु सीमा में नियमनुसार छूट प्रदान की जाती है।