विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपीएससी की परीक्षा में 4 बार असफलता से टूटा आत्मविश्वास, मां ने किया प्रेरित फिर बनीं IPS

Published: Wed, 07 Oct 2026 04:50 PM (IST)

राजस्थान के करौली जिले की रहने वाली कोमल मीणा साल 2023 बैच की आईपीएस आधिकारी हैं। यूपीएससी परीक्षा की तैयारी ...और पढ़ें

Who Is SP Komal Meena: यहां पढ़ें पूरी खबर।

Who Is SP Komal Meena: यहां पढ़ें पूरी खबर।

HighLights

  1. यूपीएससी की परीक्षा में मिली 4 बार असफलता।

  2. साल 2022 की परीक्षा में हासिल की 765वीं रैंक।

करियर डेस्क, नई दिल्ली। बिहार पटना ग्रामीण की SP कोमल मीणा अपने दबंग हौसलों और प्रशासनिक कार्यप्रणाली के लिए जानी जाती हैं। कोमल मीणा उस वक्त सुर्खियों में आई जब वह बिहार की राजधानी पटना में छात्रों द्वारा किए गए प्रदर्शन का मोर्चा संभाल रही थीं। हाल ही में कोमल मीणा को उनकी बेहतरीन कार्यप्रणाली और बहादुरी के चलते पटना ग्रामीण में SP के रूप में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

लेकिन क्या आप जानते हैं महज 29 साल की उम्र में अपनी एक अलग पहचान बनाने वाली कोमल मीणा की जिंदगी में एक वक्त ऐसा भी आया था, जब उनके हौसले डगमगाने लगे थे और आत्मविश्वास पूरी तरह से टूट गया था। हालांकि उस वक्त उनकी मां उनकी ढाल बनी और कोमल मीणा को यूपीएससी की तैयारी के लिए प्रेरित किया।

कौन हैं SP कोमल मीणा

बिहार पटना ग्रामीण की SP कोमल मीणा राजस्थान करौली जिले की रहने वाली है। उन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा राजस्थान से ही पूरी की है। कक्षा 12वीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने साल 2019 में जियोलॉजी विषय से स्नातक की डिग्री हासिल की। स्नताक पूरा करने के बाद ही कोमल मीणा ने यूपीएससी परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी थी।

KOMAL MEENA

 

4 बार मिली असफलता से टूटा था आत्मविश्वास

साल 2019 में स्नातक पूरी करने के बाद कोमल मीणा ने यूपीएससी परीक्षा की तैयारी शुरू की। हालांकि यूपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा की तैयारी का सफर उनके लिए बिल्कुल भी आसान नहीं था। तैयारी के दौरान 4 बार मिली असफलताओं ने उनके हौसलों को पूरी तरह से तोड़ दिया था। बार-बार मिली असफलताओं के कारण उनके लिए पढ़ाई में ध्यान लगाना भी मुश्किल हो रहा था। उनकी जिंदगी में एक वक्त ऐसा भी आया कि जब उन्हें लगने लगा कि यूपीएससी छोड़ उन्हें किसी अन्य क्षेत्र की ओर रुख करना चाहिए। 

komal meena new

 

मां की प्रेरणा ने बनाया IPS

यूपीएससी में लगातार 4 असफलताओं के बाद कोमल मीणा बहुत ज्यादा हताश हो गई थी। ऐसे में उनकी मां इस वक्त उनकी ढाल बनी। कोमल जब भी यूपीएससी छोड़ने की बात अपनी मां से कहती तो, उनकी मां उन्हें एक बात ही समझाती कि तुम केवल सिविल सेवा के लिए ही बनी हो। मां के इस वाक्या ने उन्हें दोबारा तैयारी शुरू करने के लिए प्रेरित किया। चार बार मिली असफलताओं के बाद आखिरकार साल 2022 की यूपीएससी परीक्षा में 765वीं रैंक हासिल की और 2023 बैच की आईपीएस अधिकारी बन गई।

SDPO से लेकर SP बनने तक का सफर

वर्तमान में कोमल मीणा पटना ग्रामीण में बतौर एसपी के रूप में अपनी कमान संभाल रही हैं। लेकिन उनका सफर मुजफ्फरपुर जिले के मसौढ़ी में (SDPO) के रूप में शुरू हुआ था। कोमल मीणा आज उन तमाम युवाओं के लिए एक प्रेरणा की मिसाल है, जो यूपीएससी में बार-बार मिली असफलताओं से अपने सपनों से समझौता कर लेते हैं। ऐसे में युवाओं को कोमल मीणा से सीखना चाहिए कि अगर आपके हौसले बुलंद हो, तो जीवन की तमाम चुनौतियां भी आपको अपने सपने पूरा करने से रोक नहीं सकती है।

 

यह भी पढ़ें: भारतीय मूल की बोधना शिवनंदन बनीं दुनिया की सबसे कम उम्र वाली वुमेन ग्रांड मास्टर, 3 बार गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज