सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 29, 2012 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एतिसलात की बैंक गारंटी वापस करे सरकार

By Edited By:
Published: Sun, 29 Jul 2012 09:32 PM (IST)Updated: Sun, 29 Jul 2012 09:47 PM (IST)

नई दिल्ली। टेलीकॉम ट्रिब्यूनल टीडीसैट ने सरकार को निर्देश दिया है कि वह एतिसलात डीबी की बैंक गारंटी वापस करे। इसके लिए दूरसंचार विभाग [डॉट] को एक हफ्ते का समय दिया गया है। टीडीसैट के चेयरमैन जस्टिस एसबी सिन्हा की अध्यक्षता वाली पीठ ने कंपनी की याचिका पर सुनवाई करते हुए यह निर्देश दिया है। एतिसलात ने 11 सर्किल के स्पे

News Article Hero Image

नई दिल्ली। टेलीकॉम ट्रिब्यूनल टीडीसैट ने सरकार को निर्देश दिया है कि वह एतिसलात डीबी की बैंक गारंटी वापस करे। इसके लिए दूरसंचार विभाग [डॉट] को एक हफ्ते का समय दिया गया है। टीडीसैट के चेयरमैन जस्टिस एसबी सिन्हा की अध्यक्षता वाली पीठ ने कंपनी की याचिका पर सुनवाई करते हुए यह निर्देश दिया है। एतिसलात ने 11 सर्किल के स्पेक्ट्रम के लिए 160 करोड़ रुपये की बैंक गारंटी जमा कराई थी। सुप्रीम कोर्ट द्वारा लाइसेंस रद किए जाने के बाद संयुक्त अरब अमीरात की एतिसलात ने देश से कारोबार समेटने की घोषणा की है।

अपनी याचिका में एतिसलात ने कहा था कि उसने लाइसेंस के तहत सेवा समाप्त करने के सभी निर्देशों का पालन किया है। इसलिए उसकी बैंक गारंटी वापस की जानी चाहिए। टीडीसैट ने डॉट की उस दलील को खारिज कर दिया, जिसमें कहा गया था कि सुप्रीम कोर्ट ने लाइसेंस रद किया है। इसलिए टीडीसैट इस स्थिति में कोई आदेश नहीं दे सकता। इसके जवाब में ट्रिब्यूनल ने कहा कि ट्राई और डॉट ने सात सितंबर, 2012 तक लाइसेंस को वैधता दी है। ऐसे में लाइसेंस नियमों के उल्लंघन का मामला दिखाई नहीं देता।

इससे पहले 15 मई को टीडीसैट ने अंतरिम आदेश में एतिसलात की बैंक गारंटी 50 फीसद घटा दी थी। एतिसलात डीबी, संयुक्त अरब अमीरात की एतिसलात और डायनामिक्स बलवा ग्रुप का संयुक्त उपक्रम है। संयुक्त उपक्रम ने स्वान टेलीकॉम से 15 सर्किल के लाइसेंस खरीदे थे। इनमें आंध्र प्रदेश, गुजरात, कर्नाटक, केरल, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश [पूर्व], उत्तर प्रदेश [पश्चिम], महाराष्ट्र, हरियाणा और तमिलनाडु शामिल हैं।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।