सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 20, 2012 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

वोडाफोन एवं टिंबर मीडिया के बीच साझीदारी

By Edited By:
Published: Tue, 20 Mar 2012 02:41 PM (IST)Updated: Tue, 20 Mar 2012 03:00 PM (IST)

दूरसंचार कंपनी वोडाफोन इंडिया ने कहा है कि उसने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मुंबई एवं दिल्ली सहित 18 सर्किलों में मोबाइल ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। दूरसंचार कंपनी वोडाफोन इंडिया ने कहा है कि उसने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मुंबई एवं दिल्ली सहित 18 सर्किलों में मोबाइल हैंडसेटों पर रेडियो सेवाओं की पेशकश के लिए टिंबर मीडिया के साथ साझीदारी की है।

वोडाफोन इंडिया ने एक बयान में कहा कि इस सेवा के जरिए ग्राहक चौबीसों घटे संगीत का आनंद उठा सकेंगे, चाहे वह पुरानी हिंदी फिल्मों के गीत हो, लोकगीत हों या गजल।

टिंबर मीडिया की स्थापना व‌र्ल्डस्पेस सैटेलाइट रेडियो के पूर्व कर्मचारियों द्वारा 2010 में की गई थी। इस कंपनी की स्थापना का उद्देश्य डीटीएच टीवी चैनलों एवं मोबाइल फोन के जरिए हर तरह के संगीत को वापस लाना था।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर