विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

BPSC 72nd Pre Admit Card 2026: बीपीएससी 72वीं प्रारंभिक परीक्षा का एडमिट कार्ड जल्द होगा जारी, इन 5 तरीकों से कर सकेंगे डाउनलोड

Published: Sat, 18 Jul 2026 01:49 PM (IST)

बीपीएससी की ओर से 72वीं प्रारंभिक परीक्षा का एडमिट कार्ड जल्द ही ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जारी किया जाएगा। परीक्षा एक शिफ्ट में संचालित की जाएगी।

BPSC 72nd Pre Admit Card 2026: यहां देखें पूरी डिटेल।

BPSC 72nd Pre Admit Card 2026: यहां देखें पूरी डिटेल।

HighLights

  1. जल्द जारी होगा रिजल्ट।

  2. बीपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट से कर सकेंगे डाउनलोड।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की ओर से 72वीं संयुक्त प्रतियोगी (CCE) प्रारंभिक परीक्षा का एडमिट कार्ड किसी समय भी जारी किया जा सकता है। जो उम्मीदवार बीपीएससी 72वीं प्रारंभिक परीक्षा में भाग लेने के लिए एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं। वे उम्मीदवार बहुत जल्द ही BPSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना प्रवेश-पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन डिटेल को दर्ज करना अनिवार्य होगा।

कब होगा परीक्षा

बीपीएससी की ओर से 72वीं प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 26 जुलाई को किया जाएगा। परीक्षा एक शिफ्ट में दोपहर 12 बजे से लेकर 2 बजे तक संचालित की जाएगी। प्रारंभिक परीक्षा में उम्मीदवारों से 150 अंकों के बहुविकल्पीय प्रकार के सवाल पूछे जाएंगे। यह परीक्षा दो घंटे के लिए आयोजित कराई जाएगी। जो उम्मीदवार प्रारंभिक परीक्षा में सफल घोषित किए जाएंगे। उन्हें मुख्य परीक्षा में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

एडमिट कार्ड इन 5 स्टेप्स से कर सकेंगे डाउनलोड

72वीं प्रारंभिक परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड जल्द ही जारी कर दिए जाएंगे। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर विजिट करना होगा।
  • अब वेबसाइट के होमपेज पर एडमिट कार्ड सेक्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद BPSC 72nd Pre Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन डिटेल को दर्ज करना होगा।
  • लॉगिन डिटेल को दर्ज करने के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
  • अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
परीक्षा में भाग लेने वाले सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए समय-समय पर बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहें।