बेंगलुरु में फुटपाथ पर कब्जा हटाने गए GBA अधिकारियों पर हमला, पुलिस ने 5 आरोपियों को हिरासत में लिया
बेंगलुरु के शिवाजी नगर में फुटपाथ से अतिक्रमण हटाने गए GBA अधिकारियों पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया।
HighLights
GBA अधिकारियों पर शिवाजी नगर में हमला हुआ।
फुटपाथ से अतिक्रमण हटाने के दौरान हुई घटना।
पुलिस ने 5 आरोपियों को हिरासत में लिया।
डिजिटल डेस्क, बेंगलुरु। बेंगलुरु के शिवाजी नगर में फुटपाथ पर हुए कब्जे को हटाने पहुंचे ग्रेटर बेंगलुरु अथॉरटी (GBA) अधिकारियों पर कथित तौर पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार, बेंगलुरु में फुटपाथ पर कब्जा हटाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान GBA अधिकारियों पर हमला हो गया। ये घटना सोमवार की सुबह सामने आई।
फुटपाथ पर से कब्जा हटाने गए अधिकारियों पर हमला
ग्रेटर बेंगलुरु अथॉरटी के अधिकारी अपनी टीम के साथ शिवाजी नगर बस स्टैंड इलाके के पास फुटपाथ पर से कब्जा हटाने के लिए गए थे। उसी समय कुछ अज्ञात लोगों ने अधिकारियों पर हमला कर दिया। इस दौरान असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर माधव राव के साथ मारपीट की गई। घटना के बाद पुलिस ने कमर्शियल पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है।
GBA अधिकारियों पर हमले में शामिल लोगों की पहचान करने और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए जांच जारी है।
आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी होगी- कृष्णा बइरेगौडा
GBA अधिकारियों पर हमले को लेकर बेंगलुरु डेवेलपमेंट मंत्री कृष्णा बइरेगौडा के ऑफिस से जारी बयान में कहा गया है कि सरकारी प्रतिनिधियों पर हमला करने वालों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। इस संबंध में पुलिस को निर्देश दिए गए हैं।
पुलिस ने 5 आरोपियों के हिरासत में लिया
मंत्री ने कहा कि सु्प्रीम कोर्ट के निर्देशों को लागू करते समय सरकारी प्रतिनिधियों पर हमला करना कानून का गंभीर उल्लंघन है। हम कानून के अनुसार सार्वजनिक कर्तव्य निभा रहे अधिकारियों के साथ मजबूती से खड़े हैं। पुलिस ने अब तक 5 लोगों को हिरासत में लिया है, उन पर हत्या की कोशिश के तहत मामला दर्ज किया गया है।
