Begusarai News: बेगूसराय का मोस्ट वांटेड क्रिमिनल खगड़िया से गिरफ्तार, कई अवैध हथियार बरामद; अब पुलिस लेगी ये एक्शन
Begusarai News Today बेगूसराय के मोस्ट वांटेड क्रिमिनल बिहारी महतो को खगड़िया पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बिहार महतो पर कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। बिहारी महतो के पास से दो देसी कट्टा 10 कारतूस और दो मोबाइल बरामद किया गया है। बिहारी महतो के खिलाफ जानलेवा हमले के 5 मामले दर्ज हैं। अब पुलिस ने एक्शन लेते हुए कड़ाई से पूछताछ शुरू कर दी है।
जागरण संवाददाता, खगड़िया। Khagaria News: लोकसभा चुनाव को भयमुक्त, शांतिपूर्ण और निष्पक्ष माहौल में संपन्न कराने को लेकर एसपी चंदन कुमार कुशवाहा के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के दौरान अलौली पुलिस को उस समय एक और बड़ी सफलता हाथ लगी जब वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान पुलिस को देखते ही एक व्यक्ति भागने का प्रयास किया। जिसे दबोच लिया गया।
बिहारी महतो के पास से कई अवैध हथियार बरामद
उसकी पहचान बेगूसराय के कुख्यात बिहारी महतो उर्फ नेटहवा के रूप में की गई। उसके पास से दो देसी कट्टा, 10 कारतूस और दो मोबाइल बरामद किया गया है। इधर, एसपी चंदन कुमार कुशवाहा और सदर एसडीपीओ टू अलौली संजय कुमार ने इसे बड़ी सफलता बताते हुए कहा कि पुलिस अवर निरीक्षक सुमित कुमार, सहायक अवर निरीक्षक कृष्ण कुमार सिंह समेत प्रशिक्षित जवानों के द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान दिखाई गई सक्रियता के कारण यह सफलता हाथ लगी।
जेल से बाहर निकलने के बाद फिर वह आपराधिक गतिविध में शामिल हो गया
बेगूसराय जिले के चकिया थाना अंतर्गत सिमरियाघाट बिंद टोली का रहने वाला है। उसपर 50 हजार का ईनाम घोषित था। जिसे एसटीएफ के द्वारा हिमाचल प्रदेश से गिरफ्तार किया गया था और हाल ही में जेल से निकलने के बाद वह फिर आपराधिक गतिविधि में शामिल हो गया।
उसके खिलाफ अकेले चकिया थाना में आर्म्स एक्ट, लूट, जानलेवा हमला का पांच मामले दर्ज है। जबकि बरौनी थाना में भी लूट और बरौनी रेल थाना में उसके खिलाफ चोरी का मामला दर्ज है। उसपर अन्य थानों में दर्ज आपराधिक मामलों का पता लगाने के निर्देश दिए गए हैं। इस आलोक में केस दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
यह भी पढ़ें
Bihar News: बिहार के UPSC Rank 1 लाने वाले 9 IAS अधिकारी कौन हैं? पढ़ें पूरी लिस्ट यहां