विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bareilly News : हाथ में कलावा, माथे पर तिलक लगाने वाला बबलू निकला आबिद ; शिकायत पर जान से मारने की धमकी

By Jagran NewsEdited By: Mohammed Ammar
Published: Fri, 02 Jun 2023 09:33 PM (IST)

ब्यूटी पार्लर संचालिका के शिकायती पत्र पर सुभाषनगर पुलिस ने आरोपित आबिद उर्फ बबलू मो. रजा उसके भाई आरिफ मां ...और पढ़ें

Bareilly News: हाथ में कलावा, माथे पर तिलक लगाने वाला बबलू निकला आबिद
Bareilly News: हाथ में कलावा, माथे पर तिलक लगाने वाला बबलू निकला आबिद

जागरण संवाददाता, बरेली : हाथ में कलावा, माथे पर तिलक लगाकर आबिद खुद को हिंदू बबलू बताने लगा। पहचान छिपाकर ही आरोपित ने ब्यूटी पार्लर संचालिका को प्रेमजाल में फंसाया फिर दुस्साहस की सारी हदें पार की।

आरोपित ने युवती को गोमांस खिलाया फिर धर्म परिवर्तन कराकर निकाह किया। निकाह के बाद ही साथ रखने से इन्कार कर दिया। साथ रखने के लिए पिता के साथ हलाला की शर्त रखी।

ब्यूटी पार्लर संचालिका के शिकायती पत्र पर सुभाषनगर पुलिस ने आरोपित आबिद उर्फ बबलू, मो. रजा, उसके भाई आरिफ, मां मुन्नी बेगम व भाभी सोनी के विरुद्ध मतांतरण, दुष्कर्म, दहेज उत्पीड़न, धमकी व अन्य धाराओं में प्राथमिकी लिखाई है। मामला सुभाषनगर का है।

ब्यूटी पार्लर संचालिका ने बताया कि आरोपित आबिद उसके पार्लर पर आता-जाता था। दिसंबर 2018 में वह बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया फिर बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। फिर आरोपित के स्वजन ने धर्म परिवर्तन कराकर निकाह कराया। फिर आरोपित ने कहा कि हमारे घर की परंपरा है।

जब तक तुम हलाला नहीं कराओगी, तब तक तुम्हें बतौर पत्नी नहीं रखूंगा। इसी के बाद आरोपित आबिद के पिता मो. रजा ने जबरन संबंध बनाए। बंधक बना लिया। धमकाते हुए कहा कि यदि कही शिकायत की तो जान से मार देंगे। जैसे-तैसे थाने पहुंची। पूरा घटनाक्रम बताया। बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। एसएसपी के आदेश पर सुभाषनगर पुलिस ने मामले में प्राथमिकी लिखी। आरोपित फरार है।

मामले में शिकायती पत्र के आधार पर प्राथमिकी लिखी है। आरोपितों की तलाश के साथ अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रचलित है।

- राहुल भाटी, एसपी सिटी