नीता अंबानी
नीता अंबानी रिलायंस इंडस्ट्री के मलिक मुकेश अंबानी की धर्मपत्नी हैं। नीता अंबानी धीरूबाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल की चेयरपर्सन भी हैं। समाज सेवा के कार्यों के लिए उन्होंने धीरूबाई अंबानी फाउंडेशन की स्थ
By Edited By: Published: Fri, 02 Mar 2012 03:49 PM (IST)Updated: Fri, 02 Mar 2012 03:49 PM (IST)
नीता अंबानी रिलायंस इंडस्ट्री के मलिक मुकेश अंबानी की धर्मपत्नी हैं। नीता अंबानी धीरूबाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल की चेयरपर्सन भी हैं। समाज सेवा के कार्यों के लिए उन्होंने धीरूबाई अंबानी फाउंडेशन की स्थापना की है। नीता अंबानी कई संस्थाओं से जुड़ीं हैं। ये संस्थाएं जरूरतमंदों की सहायता करती हैं। नीता अंबानी शिक्षा को बढ़ावा देने के कार्यों में भी शामिल होती हैं। इसके साथ ही दृष्टिहीनों की सहायता के लिए चलाए जा रहे प्रोजेक्ट दृष्टि में भी वह सक्रिय भूमिका अदा करतीं हैं। एक सफल व्यवसायी महिला होने के साथ-साथ नीता अंबानी एक समाज सेविका भी हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें