Move to Jagran APP

आजादी का अमृत महोत्सव: भाजपा का हर घर तिरंगा अभियान शुरू, घर-घर जाकर तिरंगा लगाएंगे भाजपाई

भाजपा का हर घर तिरंगा अभियान आज से शुरू हुआ है जो 15 अगस्त तक चलेगा। इसके तहत भाजपाई घर- घर जाकर तिरंगा लगाएंगे। मंडल के विभिन्न जिलों में करीब एक लाख घरों में तिरंगा फहराने की लक्ष्य रखा गया है।

By Pragati ChandEdited By: Published: Sat, 13 Aug 2022 11:37 AM (IST)Updated: Sat, 13 Aug 2022 11:37 AM (IST)
आजादी का अमृत महोत्सव: भाजपा का हर घर तिरंगा अभियान शुरू, घर-घर जाकर तिरंगा लगाएंगे भाजपाई
भाजपा का हर घर तिरंगा अभियान शुरू। (फाइल फोटो)

गोरखपुर, जागरण संवाददाता। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार यानी आज से हर घर तिरंगा अभियान शुरू कर दिया है। इसके तहत घर-घर जाकर वे वहां तिरंगा लगा रहे हैं। यह अभियान पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 15 अगस्त तक चलेगा। पार्टी के कार्यकर्ताओं में इसको लेकर काफी उत्साह का माहौल है।

loksabha election banner

हर जिले में करीब एक लाख घरों में तिरंगा फहराने का लक्ष्य

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष व एमएलसी डा. धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि गोरखपुर क्षेत्र के सभी जिलों में जिला और मंडल स्तर पर तीन-तीन पदाधिकारियों को इस महाअभियान को सफल बनाने की जिम्मेदारी दी गई है। इसी तरह शक्ति केंद्र और बूथ स्तर पर भी एक-एक पदाधिकारी पर हर घर तिरंगा लगाने की जिम्मेदारी तय की गई है। हर जिले में करीब एक लाख घरों में तिरंगा फहराने का लक्ष्य पार्टी की ओर से रखा गया है।

प्रभातफेरी निकालकर झंडा लगाने के लिए किया जागरूक

भाजपा महानगर इकाई की ओर से सभी शक्ति केंद्रों पर प्रभातफेरी निकाली गई और इसके जरिये लोगों का आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर अपने-अपने घरों में झंडा लगाने के लिए प्रेरित किया गया। महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता इस्माइलपुर वार्ड में, महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता और कल्याणपुर व जाफरा बाजार वार्ड में महामंत्री देवेश श्रीवास्तव व उपाध्यक्ष शशिकांत सिंह के नेतृत्व में प्रभातफेरी निकाली गई। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राहुल श्रीवास्तव ग्रीन सिटी, अच्युतानंद शाही कजाकपुर, विश्वजीताशु सिंह आशू हुमायूंपुर, बृजेश मणि मिश्र राजेंद्र नगर, डा. सत्येंद्र सिन्हा मोहरीपुर की प्रभातफेरी में शामिल रहे।

देशभक्ति गीत पर अधिकारियों ने निकाली तिरंगा यात्रा

आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम में जिले के अधिकारी हाफ मैराथन में पुलिस लाइन से मोहद्दीपुर तक दौड़े।रात को एडीजी जोन अखिल कुमार के नेतृत्व में नौकायन से पैडलेगंज तक तिरंगा यात्रा निकाली। देशभक्ति के गानों की धुन में पुलिस कर्मियों ने कदमताल किया।

ये अधिकारी हुए शामिल

गर्व, गौरव और स्वाभिमान का प्रतीक तिरंगा हाथों में लेकर सुबह छह बजे डीआइजी रेंज जे. रविन्दर गौड, एसएसपी डा. गौरव ग्रोवर, एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई पुलिस लाइन से शुरू हुई हाफ मैराथन में शामिल हुए। अधिकारियों के पीछे पुलिसकर्मियों के साथ ही शहर के संभ्रांत लोग भी निकल पड़े।हाफ मैराथन में नागरिक पुलिस के 145, 26वीं वाहिनी पीएसी के 55, जीआरपी के 15, यातायात पुलिस के 45 सिपाहियों ने प्रतिभाग किया।प्रथम, द्वितीय व तीतृय स्थान पर रहे आरक्षी विनोद यादव,अमित पासवान, माधवेश सिंह को डीआइजी जे. रविन्दर गौड ने पुरस्कृत किया।एडीजी जोन अखिल कुमार ने बताया कि पुलिस की तरफ से शुक्रवार को जोन के सभी जिलो में तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें अधिकारी शामिल हुए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.