देशभक्ति गीतों पर झूमे दर्शक
मालपहाड़ी ओपी पुलिस की ओर से पत्थरघट्टा गांव में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
देशभक्ति गीतों पर झूमे दर्शक
जागरण संवाददाता, पाकुड़ : स्वतंत्रता दिवस पर सामुदायिक पुलिसिंग के तहत मालपहाड़ी ओपी पुलिस की ओर से पत्थरघट्टा गांव में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें काफी बच्चे भाग लिए। एसडीपीओ अजीत कुमार विमल, न्यायिक पदाधिकारी एनके भारती ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम का संचालन ओपी प्रभारी विजय कुमार ने किया। बच्चों ने नृत्य के अलावा चित्रकला, सामान्य ज्ञान, दौड़ सहित अन्य खेलों में हिस्सा लिया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति गीत प्रस्तुत की। बच्चों की प्रस्तुति देखकर दर्शक झूम उठे। प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। एसडीपीओ अजीत कुमार विमल ने कहा कि सामुदायिक पुलिसिंग के तहत समाज के सहयोग से अपराध पर नियंत्रण करना है। जनता के सहयोग के बिना पुलिस अपराध पर अंकुश नहीं लगा सकती है। उन्होंने कहा कि अपनी शिकायतों निसंकोच बताएं। उसका समाधान किया जाएगा। पुलिस 24 घंटे आपकी सेवा में तत्पर है। उन्होंने बच्चों से कहा कि पढ़ लिखकर एक अच्छे इंसान बनें। इसके बाद अपने लक्ष्य की प्राप्ति करें। जज एनके भारती ने अपने संबोधन में कहा कि बच्चे देश के भविष्य हैं। इसलिए अपने-अपने बच्चों को शिक्षा दें, ताकि देश आगे बढ़े। इस मौके पर एसआइ संतोष कुमार, कांग्रेस जिला अध्यक्ष उदय लखवानी, जिप सदस्य प्रतिनिधि बदरुल शेख, समाजसेवी महबूल शेख, यार मोहम्मद, कसम शेख सहित अन्य उपस्थित थे।