Move to Jagran APP

Atal Tunnel Closed: पर्यटकों पर आफत! बर्फबारी के चलते अटल टनल वाहनों के लिए बंद, सुबह-सुबह हिमपात ने बढ़ाई मुश्किल

Atal Tunnel Closed शुक्रवार से हिमाचल प्रदेश में मौसम बिगड़ रहा है। यही कारण है कि स्थानीय लोगों और पर्यटकों के लिए एक बार फिर से मुश्किल खड़ी हो गई है। शनिवार सुबह लाहौल की समस्त घाटी सहित मनाली के पर्यटन स्थल सोलंगनाला अंजनी महादेव फातरु कोठी व गुलाबा में बर्फ के फाहे गिरने का क्रम शुरू हो गया है।

By Jagran News Edited By: Prince Sharma Published: Sat, 30 Mar 2024 10:23 AM (IST)Updated: Sat, 30 Mar 2024 10:23 AM (IST)
Atal Tunnel Closed: पर्यटकों पर आफत! बर्फबारी के चलते अटल टनल वाहनों के लिए बंद, सुबह-सुबह हिमपात ने बढ़ाई मुश्किल
Atal Tunnel Closed: पर्यटकों पर आफत! बर्फबारी के चलते अटल टनल वाहनों के लिए बंद

जागरण संवाददाता, मनाली। Atal Tunnel Closed: शनिवार सुबह अटल टनल के दोनों छोर में आधा फीट से अधिक हिमपात हुआ। हिमपात होने से अटल टनल वाहनों के लिए बंद हो गई है। शनिवार सुबह लाहौल की समस्त घाटी सहित मनाली के पर्यटन स्थल सोलंगनाला, अंजनी महादेव, फातरु, कोठी व गुलाबा में बर्फ के फाहे गिरने का क्रम शुरू हो गया है।

loksabha election banner

मनाली में सुबह से बारिश

मनाली शहर में सुबह से बारिश का क्रम जारी है। लेकिन आठ बजे के बाद यहां भी बर्फ के फाहे गिरने का क्रम शुरू हो गया है। मौसम को देखते हुए मनाली पुलिस ने वाहनों को सोलंगनाला से आगे जाने पर रोक लगा दी है। पर्यटकों को सोलंगनाला तक ही जाने की अनुमति है लेकिन मौसम के तेवर ऐसे ही रहे तो पर्यटकों को नेहरू कुण्ड तक ही भेजा जाएगा।

दो हफ्ते बाद मौसम ने ली करवट

लगभग दो सप्ताह मौसम साफ रहने के बाद फिर से मौसम ने करवट बदल ली है। इस बार दिसंबर व जनवरी ने निराश किया लेकिन फरवरी मार्च में भारी हिमपात हुआ है जिससे सभी दर्रों में बर्फ के ढेर लग गए हैं। हिमपात देरी से होने से इस बार लाहौल घाटी में फसलों की बीजाई में भी देरी हुई है।

हिमपात के चलते थमे वाहनों के पहिए

रोहतांग दर्रे सहित बारालाचा, कुंजम व शिंकुला में भरी हिमपात का क्रम शुरु हो गया है। हिमपात से बीआरओ की सड़क बहाली भी प्रभावित हुई है। बीआरओ ने शिंकुला दर्रे के दोनों छोर जोड़ दिए हैं लेकिन हिमपात से अब जंस्कार से मनाली के बीच वाहनों की आवाजाही में देरी हो सकती है। मनाली सरचू लेह मार्ग में भी भारी हिमपात से सड़क बहाली की रफ्तार थम गई है।

अटल टनल के दोनों छोर में आधा फीट से अधिक हिमपात हो चुका है। सुबह आठ बजे के बाद मनाली शहर में भी बर्फ के फाहे गिरने का क्रम शुरु हो गया है। पर्यटकों को फिलहाल सोलंगनाला तक भेजा जा रहा है लेकिन हिमपात का क्रम ऐसा ही रहा तो पर्यटकों को नेहरू कुण्ड तक ही भेजा जाएगा।

-केडी शर्मा डीएसपी मनाली।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.