Move to Jagran APP

हर घर में राष्ट्रीय चेतना का प्रतीक राष्ट्रध्वज फहराने की अपील

हर घर में राष्ट्रीय चेतना का प्रतीक राष्ट्रध्वज फहराने की अपील की गयी।

By JagranEdited By: Published: Sat, 13 Aug 2022 05:41 PM (IST)Updated: Sat, 13 Aug 2022 05:41 PM (IST)
हर घर में राष्ट्रीय चेतना का प्रतीक राष्ट्रध्वज फहराने की अपील

हर घर में राष्ट्रीय चेतना का प्रतीक राष्ट्रध्वज फहराने की अपील

loksabha election banner

जागरण संवाददाता, अल्मोड़ा : आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर हर घर झंडा अभियान चलाया गया। जिला मुख्यालय स्थित तहसीलों में कार्यक्रम आयोजित हुए और लोगों से अपने घरों में राष्ट्रीय चेतना का प्रतीक राष्ट्रध्वज फहराने की अपील की गई।

शनिवार को मुख्यालय में जिला आपदा प्रबंधन विभाग, एनडीआरएफ व एनसीसी कैडेट्स ने धारानौला से करबला तक पैदल यात्रा की। उन्होंने हर घर में राष्ट्रध्वज फहराने के लिए लोगों को जागरूक किया। इस अवसर पर आपदा प्रबंधन अधिकारी विनीत पाल, एनडीआरएफ के निरीक्षक अमीर चंद, हवलदार सुंदर सिंह, भुवन चंद्र कांडपाल, आलोक वर्मा, भूपेंद्र कुमार आर्य, गोविंद सिंह आदि मौजूद थे।

क्षेत्रीय मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल अल्मोडा ने भी हर घर तिरंगा रैली निकली तथा स्कूलों और गांव-गांव झंडों को बांटा। इस अवसर पर द्वितीय कमान अधिकारी मनोज सनवाल, दिवाकर भट्ट, शैलेश कुमार सिंह, सागर जोशी, सुरेश पाल आदि जवान मौजूद थे। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल में भी कार्यक्रम हुए। वहीं 'स्वतंत्रता सेनानियों का स्वतंत्रता में योगदान' विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता कराई गई। इस अवसर पर प्रधानाचार्य सुरीना चौधरी, प्रबंधक हर्षवर्धन चौधरी, गौरा चौधरी आदि मौजूद थे।

हर घर तिरंगा अभियान के तहत 24 यूके बालिका वाहिनी, एसएसजे कैंपस में कार्यक्रम हुआ। इस मौके पर राष्ट्रध्वज फहराया गया और देशभक्ति से ओतप्रोत गीत गाए। कैडेट्स ने हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए परिसर में जागरूकता अभियान चलाया। इस अवसर पर डा. ममता पंत, प्रो. प्रवीण सिंह बिष्ट, इला साह, देवेन्द्र सिंह बिष्ट आदि मौजूद थे।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यालय में भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा मोहन जोशी चौक से महिला अस्पताल पहुंची। जहां कार्यकर्ताओं ने मोहन जोशी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला, अंबीराम आर्य, बिन्दु रौतेला, रमेश नेगी, सुमित कुमार, घनश्याम गुरुरानी, मनोज सनवाल, शरद साह, दीपा साह, आशा जोशी, डा. मनोज कुमार जोशी, जया जोशी आदि मौजूद थे। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की भारत जोड़ो तिरंगा पदयात्रा धौलादेवी ब्लाक के मलाण गांव से होते हुए धारीधूरा, खेतीखोड़ी होते हुए बराकूना माडम गांव पहुंची। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे, पूरन बिष्ट, दिनेश जोशी, वीरेंद्र बिष्ट, धन सिंह मलड़ा, हरीश जोशी, कुंदन गैड़ा, सतीश पंत आदि मौजूद थे।

हुकुम सिह बोरा राजकीय स्नातकोतर महाविद्यालय सोमेश्वर में आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत घर-घर तिरंगा अभियान की जानकारी दी गई। इस अवसर पर प्रीति काण्डपाल, प्रकाश, शंकर, सपना, पूजा, ललिता, दीपा, आरती पांडे, डा. जगदीश प्रसाद, डा. सीपी वर्मा, डा. राकेश पांडे, डा. कंचन वर्मा आदि मौजूद थे। राजकीय आदर्श इंटर कालेज आनन्द वैली सीनियर सेकेंडरी ज्ञानोदय हाईस्कूल आदर्श प्राइमरी विद्यालय के छात्र छात्राओं ने विद्यालय से मुख्य बाजार तक तिरंगा झंडा रैली निकाली। भिकियासैंण आदर्श राजकीय इंटर कालेज के एनसीसी छात्र-छात्राओं में देश भक्ति नारों के साथ तिरंगा यात्रा निकाली।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.