AAP Candidates in Punjab: कोई कलाकार तो किसी को सियासत में हासिल है महारत..., पंजाब में 'आप' ने इन नेताओं को दिया मौका
AAP Candidates in Punjab पंजाब में आम आदमी पार्टी की बीते दिन एक ओर लिस्ट जारी हुई। जिसके बाद पंजाब की 13 लोकसभा सीटों पर अब आप के उम्मीदवार उतर चुके हैं। आप ने लुधियाना से अशोक पराशर को उम्मीदवार घोषित किया है। वहीं गुरदासपुर से अमनशेर सिंह शैरी मैदान में है। बठिंडा से गुरुमीत सिंह चुनाव लड़ेंगे उनका मुकाबला परमपाल सिंह से होगा।
जेएनएन, चंडीगढ़। AAP Candidates in Punjab: आगामी लोकसभा चुनाव के लिए पंजाब में आम आदमी पार्टी ने सभी 13 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। पंजाब में सातवें चरण में मतदान होगा। सातवें चरण का चुनाव एक जून को होना है। पंजाब लोकसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने किस-किस उम्मीदवार पर दांव खेला है। आइए, संक्षेप में जानते हैं।
1. लुधियाना
लुधियाना से आम आदमी पार्टी ने अशोक पराशर पर विश्वास जताया है। अशोक पराशर दो बार यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव रह चुके हैं। अशोक ने साल 2012 में कांग्रेस के टिकट पर लुधियाना दक्षिणी से चुनाव लड़ा, लेकिन हार गए थे। वह वर्ष 2016 में आप में शामिल हुए थे।
लेकिन कुछ समय बाद वापस कांग्रेस में चले गए थेवही अक्टूबर, 2021 में दोबारा आप में शामिल हो गए। विधानसभा चुनाव-2022 में आप ने लुधियाना सेंट्रल से मैदान में उतारा। पराशर ने जीत दर्ज की।
वर्ष | विजेता | पार्टी |
2009 | मनीष तिवारी | कांग्रेस |
2014 | रवनीत सिंह बिट्टू | कांग्रेस |
2019 | रवनीत सिंह बिट्टू | कांग्रेस |
2. गुरदासपुर
अमनशेर सिंह शैरी कलसी वर्ष 2012 में आम आदमी पार्टी (आप) के गठन के साथ ही बतौर वालंटियर जुड़ गए थे। हलके में लगातार सरगर्म रहने के चलते वह 2017 के विधानसभा चुनाव में बटाला से टिकट के दावेदारों में शामिल रहे। हालांकि, पार्टी ने उस समय हास्य कलाकार गुरप्रीत सिंह घुग्गी को चुनाव मैदान में उतारा था। पार्टी ने 2022 में टिकट दिया और उन्होंने जीत दर्ज की।
वर्ष | विजेता | पार्टी |
2009 | प्रताप सिंह बाजवा | कांग्रेस |
2014 2017 (उपचुनाव) |
विनोद खन्ना सुनील जाखड़ |
भाजपा कांग्रेस |
2019 | सनी देओल | भाजपा |
3. जालंधर
आम आदमी पार्टी के जालंधर से प्रत्याशी पवन कुमार टीनू ने वर्ष 1990-91 में सक्रिय राजनीति में कदम रखा। बसपा के संस्थापक कांशीराम से प्रेरित होकर उनके साथ जुड़े। वर्ष 1993 में टीनू ने पहली बार अपने गांव खुरला किंगरा में सरपंच का चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की।
इसके बाद वर्ष 1997 में उन्होंने बसपा के टिकट पर जालंधर दक्षिण (वर्तमान में जालंधर पश्चिम) विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा। इस चुनाव में वह दूसरे नंबर पर रहे।
इसके बाद वर्ष 2008 में टीनू ने शिअद का दामन थाम लिया। शिअद ने वर्ष 2012 में उन्हें विधानसभा क्षेत्र आदमपुर से चुनाव मैदान में उतारा। वह जीतकर पहली बार विधानसभा पहुंचे। इसके बाद शिअद-भाजपा गठबंधन ने वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में टीनू पर फिर दांव लगाया, लेकिन वह हार गए। वर्ष 2017 के विस चुनाव में पवन टीनू आदमपुर से जीते।
वर्ष | विजेता | पार्टी |
2009 | मोहिंदर सिंह केपी | कांग्रेस |
2014 | चौधरी संतोख सिंह | कांग्रेस |
2019 2023 (उपचुनाव) |
चौधरी संतोख सिंह सुशील कुमार रिंकू |
कांग्रेस आप |
4. अमृतसर
कुलदीप सिंह धालीवाल पंजाब सरकार में मंत्री हैं। धालीवाल साल 2022 के पंजाब विधान सभा चुनाव में विधायक चुने गए थे। पंजाब विधानसभा में अजनाला विधानसभा क्षेत्र से विधायक बने।
वर्ष | विजेता | पार्टी |
2009 | नवजोत सिंह सिद्धू | भाजपा |
2014 | कैप्टन अमरिंदर सिंह |
कांग्रेस |
2017 (उपचुनाव) 2019 |
गुरजीत सिंह औजला |
कांग्रेस |
5. आनंदपुर साहिब
- नए परिसीमन के तहत अस्तित्व में आए श्री आनंदपुर साहिब के मैदान पर वर्ष 2009 में पहली बार आइपीएल (इंडियन पॉलिटिकल लीग) का मुकाबला हुआ था। यहां हुए तीन मुकाबलों में दो बार कांग्रेस और एक बार शिअद की टीम विजेता रही।
- आप ने मुख्य प्रवक्ता मलविंदर सिंह कंग को श्री आनंदपुर साहिब से चुनाव मैदान में उतारा है। मलविंदर सिंह कंग कृषि कानूनों पर असहमति के चलते 2020 में भाजपा का दामन छोड़ साल 2021 में आप में शामिल हो गए थे।
वर्ष | विजेता | पार्टी |
2009 | रवनीत सिंह बिट्टू | कांग्रेस |
2014 | प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा | शिअद |
2019 | मनीष तिवारी | कांग्रेस |
6. खडूर साहिब
इस मैदान पर पिछले तीन मुकाबलों में दो बार शिअद और एक बार कांग्रेस की टीम जीती है। आप ने इस बार लालजीत सिंह भुल्लर ने आप में स्वयंसेवक के रूप में काम किया है। उन्होंने साल 2022 के चुनाव में चार बार के शिअद विधायक आदेश प्रताप सिंह कैरों और कांग्रेस विधायक हरमिंदर सिंह गिल को हराया था।
वर्ष | विजेता | पार्टी |
2009 | डॉ रतन सिंह अजनाला | शिअद |
2014 | रंजीत सिंह ब्रह्मापुरा | शिअद |
2019 | जसबीर सिंह डिंपा | कांग्रेस |
7. फरीदकोट
- पंजाबी सिंगर करमजीत अनमोल पंजाब के संगरूर जिले से ताल्लुक रखते हैं। वह सिंगर के अलावा, एक्टर और फिल्म निर्माता भी हैं। करमजीत ने मिमिक्री में भी महारत हासिल की हुई है।
- सिंगर करमजीत पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान के दोस्त हैं। मुख्यमंत्री और करमजीत की दोस्ती कॉलेज दिनों से ही है। उन्होंने साथ में थिएटर भी किया है।
- इस मैदान पर वर्ष 1998 से हुए छह मुकाबलों में तीन बार शिअद, दो बार कांग्रेस और एक बार आप के खिलाड़ी (प्रत्याशी) ने जीत प्राप्त की है।
वर्ष | विजेता | पार्टी |
2009 | परमजीत कौर गुलशन | शिअद |
2014 | प्रो. साधू सिंह | आप |
2019 | मोहम्मद सदीक | कांग्रेस |
8. फतेहगढ़ साहिब
वर्ष 2009 में बने इस चुनावी मैदान में तीन मुकाबले हुए हैं। इसमें कांग्रेस ने दो और आप ने एक मुकाबला जीता है। आप ने इस बार गुरप्रीत सिंह जीपी को यहां से टिकट दिया। जीपी ने हाल ही में कांग्रेस का हाथ छोड़ आप पार्टी का दामन थामा था। वह अब आम आदमी प्रत्याशी के रूप में फतेहगढ़ साहिब से चुनाव लड़ेंगे।
विशेष बात यह है कि कुलवंत सिंह 2014 में यहां से शिअद और 2019 में मनविंदर सिंह ग्यासपुरा लोक इंसाफ पार्टी से चुनाव लड़ चुके हैं। दोनों को हार का सामना करना पड़ा था। आप के सामने विधानसभा जैसा प्रदर्शन दोहरानेजैसी चुनौती है।
वर्ष | विजेता | पार्टी |
2009 | सुखदेव सिंह | कांग्रेस |
2014 | हरिंदर सिंह खालसा | आप |
2019 | अमर सिंह | कांग्रेस |
9. फिरोजपुर
फिरोजपुर से आम आदमी पार्टी ने जगदीप सिंह बराड़ को उम्मीदवार बनाया है। इस मैदान से लगातार छह बार से शिअद की टीम ही जीतती रही है। इससे पहले लगातार दो बार बहुजन समाज पार्टी की टीम विजेता रही थी। इस बार शिअद के संभावित खिलाड़ियों में सुखबीर बादल और हरसिमरत कौर बादल का नाम चर्चा में हैं।
वर्ष |
विजेता |
पार्टी |
2009 | शेर सिंह घुबाया | शिअद |
2014 | शेर सिंह घुबाया | शिअद |
2019 | सुखबीर सिंह बादल | शिअद |
10. बठिंडा
गुरुमीत सिंह खुड्डियां एक भारतीय राजनीतिज्ञ और आम आदमी पार्टी के सदस्य हैं। वह वर्तमान में लांबी से पंजाब विधान सभा के सदस्य के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुकाबला भाजपा प्रत्याशी परमपाल कौर से होगा। उन्होंने हाल ही में भाजपा ज्वाइन की थी।
वर्ष | विजेता | पार्टी |
2009 | हरसिमरत कौर बादल | शिअद |
2014 | हरसिमरत कौर बादल | शिअद |
2019 | हरसिमरत कौर बादल | शिअद |
11. होशियारपुर
डॉ राजकुमार चब्बेवाल जो कुछ दिन पहले ही आप में शामिल हुए थे। इन्हें आम आदमी पार्टी ने होशियारपुर से टिकट दिया है। उधर, बीजेपी ने अनिता सोम प्रकाश को टिकट दिया गया है। ऐसी चर्चा है कि जालंधर लोकसभा सीट पर नौ साल सांसदी करने वाले चौधरी परिवार को कांग्रेस होशियारपुर से चुनावी मैदान में उतार सकती है।
वर्ष | विजेता | पार्टी |
2009 | संतोष चौधरी | कांग्रेस |
2014 | विजय सांपला | भाजपा |
2019 | सोम प्रकाश | भाजपा |
12. पटियाला
पंजाब की सबसे हाईप्रोफाइल लोकसभा सीट पटियाला में इस बार मुकाबला काफी रोचक होने वाला है। क्योंकि इस सीट पर कांग्रेस का दबदबा रहा है। अब चूंकि परनीत कौर बीजेपी में शामिल हो गई हैं। कांग्रेस ने भी परनीत के सामने इस बार डॉ धर्मवीर गांधी को उतारा है।
आप ने इन दोनों पार्टियों के बाद अपने पत्ते खोले हैं और डॉ बलबीर सिंह जोकि पटियाला ग्रामीण से विधायक है। इनपर भरोसा जताया है।
वर्ष | विजेता | पार्टी |
2009 | परनीत कौर | कांग्रेस |
2014 | डॉ धर्मवीर गांधी | आप |
2019 | परनीत कौर | कांग्रेस |
13. संगरूर
संगरूर से आम आदमी पार्टी ने गुरमीत सिंह मीत हेयर को प्रत्याशी बनाया है।
2014 और फिर 2019 में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने स्वयं इस सीट पर चुनाव लड़ा था और जीत भी हासिल की थी। खास बात ये है कि भगवंत मान एकमात्र आम आदमी पार्टी के ऐसे सांसद थे जिन्होंने लोकसभा चुनाव जीता था।
वर्ष | विजेता | पार्टी |
2009 | विजय इंदर सिंगला | कांग्रेस |
2014 | भगवंत मान | आप |
2014 | भगवंत मान | आप |