विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

AIBE 21 Result 2026: ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन रिजल्ट जल्द जारी होने की उम्मीद, यहां मिलेगा डायरेक्ट लिंक

Published: Sat, 18 Jul 2026 01:14 PM (IST)Updated: Sat, 18 Jul 2026 01:19 PM (IST)

बीसीआई की ओर से AIBE 21 Result 2026 किसी समय भी जारी किया जा सकता है। परीक्षा में पास होने के लिए उम्मीदवारों को 45 प्रतिशत अंक जरूरी है।

AIBE 21 Result 2026: यहां देखें पूरी डिटेल।

AIBE 21 Result 2026: यहां देखें पूरी डिटेल।

HighLights

  1. जल्द जारी होगा AIBE रिजल्ट।

  2. पास होने के लिए 45 प्रतिशत अंक जरूरी।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। बार काउंसिल ऑफ इंडिया की ओर से ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन AIBE-21 परीक्षा का रिजल्ट कभी भी जारी किया जा सकता है। जिन उम्मीदवारों ने 7 जून, 2026 को इस परीक्षा में भाग लिया था। वे उम्मीदवार जल्द ही बीसीआई की ऑफिशियल वेबसाइट  allindiabarexamination.comपर जाकर अपना रिजल्ट देख व डाउनलोड कर सकेंगे। रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रजिस्ट्रेशन एवं पासवर्ड आदि का उपयोग करना होगा।

इन 5 तरीकों से कर सकेंगे परिणाम चेक

रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार यहां बताए गए 5 आसान तरीकों से अपना परिणमाम देख व डाउनलोड कर सकेंगे।

  • रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जाकर विजिट करना होगा।
  • अब वेबसाइट के होमपेज पर AIBE 21 Result 2026 लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन क्रेडेंशियल को दर्ज करना होगा।
  • लॉगिन डिटेल को दर्ज करने के बाद रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
  • अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।

पास होने के लिए इतने अंक जरूरी

इस परीक्षा में पास होने के लिए जनरल एवं ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 45 प्रतिशत अंक और एससी, एसटी एवं पीडब्ल्यूडी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 40 प्रतिशत अंक प्राप्त करना जरूरी है। परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों को सर्टिफिकेट ऑफ प्रैक्टिस (CoP) दिया जाएा। इस सर्टिफिकेट की मदद से उम्मीदवार वकालत कर सकेंगे।

रिजल्ट जारी होने के बाद सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट में दी गई जानकारी जैसे अपना नाम, परीक्षा का नाम, रोल नंबर, परीक्षा में पास या फेल स्टेट्स की जांच ध्यान से कर लें। इसके साथ ही रिजल्ट चेक करने के लिए समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहें। 

 

यह भी पढ़ें: MPESB Final Result 2026: पुलिस सूबेदार स्टेनोग्राफर परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, ये रहा डाउनलोड करने का Direct Link