Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Agra Road Accident : चेकिंग के दौरान ट्रैक्टर ट्राली से टकराई पुलिस की जीप, चार पुलिसकर्मी घायल

सभी घायलों को एसएन मेडिकल कालेज भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। बसई अरेला से भदरौली की तरफ बढ़ने पर हादसा हुआ। पिढ़ौरा प्रभारी निरीक्षक का कहना है चार पुलिस कर्मी घायल हैं। बसई अरेला थाना प्रभारी अभिषेक तिवारी ने बताया देर रात घटना की सूचना मिलते पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां कोई वाहन नहीं मिला। जांच जारी है।

By Jagran News Edited By: Mohammed Ammar Updated: Fri, 29 Mar 2024 09:25 AM (IST)
Hero Image
Agra Road Accident : चेकिंग के दौरान ट्रैक्टर ट्राली से टकराई पुलिस की जीप, चार पुलिसकर्मी घायल

आगरा, जागरण संवाददाता: चेकिंग के दौरान देर रात पिढ़ौरा पुलिस की जीप गलत दिशा में आ रहे ईंटो से भरे ट्रेक्टरट्राली से टकरा गई। हादसे के दो उप निरीक्षक और दो सिपाही गंभीर रूप से घायल है। सभी को उपचार के लिए एसएन मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। चालक फरार हो गया।

चुनाव को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस सतर्क है। इसके साथ गुरुवार रात मुख्तार अंसारी की मृत्यु के बाद जिले पेट्रोलिंग बढ़ाई गई। गुरुवार रात करीब एक बजे बसई अरेला के बांके की गांव के पास गुरुवार देर रात जोनल चेकिंग के दौरान पिढौरा पुलिस की जीप गलत दिशा में आ रहे ईंट से भरे ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई। जिसमें उप निरीक्षक श्रीविलास और वीरेंद्र, सिपाही मोनू चौधरी और दीपक कुमार को गंभीर रूप से घायल हो गए।