Move to Jagran APP

Agra News: जूता फैक्ट्री में कंप्रेसर फटने से कर्मचारी की मौत, धमाके से फैली दहशत; मुआवजे की मांग

मलपुरा के नगला माकरौल के रहने वाले 40 वर्षीय अमर सिंह सिकंदरा औद्योगिक क्षेत्र स्थित हिट्स एक्सपोर्ट में तकनीशियन थे। उनके भाई मोहर सिंह ने बताया गुरुवार सुबह ड्यूटी पर फैक्ट्री गए थे। शाम छह बजे परिचित ने फोन करके बताया कि अमर सिंह के साथ फैक्ट्री में हादसा हाे गया है। वह हाईवे स्थित अस्पताल में भर्ती हैं। जहां पता चला कि अमर सिंह की मृत्यु हो चुकी है।

By Jagran News Edited By: Shivam Yadav Published: Fri, 05 Apr 2024 02:29 AM (IST)Updated: Fri, 05 Apr 2024 02:29 AM (IST)
Agra News: जूता फैक्ट्री में कंप्रेसर फटने से कर्मचारी की मौत, धमाके से फैली दहशत; मुआवजे की मांग
Agra News: जूता फैक्ट्री में कंप्रेसर फटने से कर्मचारी की मौत।

जागरण संवाददाता, आगरा। सिकंदरा औद्योगिक क्षेत्र में हिट्स शू एक्सपोर्टस फैक्ट्री में गुरुवार को कंप्रेसर फटने से कर्मचारी की मृत्यु हो गई।जानकारी पर पहुंचे स्वजन ने शव को फैक्ट्री के गेट पर रख हंगामा शुरू कर दिया। वह मुआवजे की मांग कर रहे थे। पुलिस द्वारा समझाने पर स्वजन शांत हुए। उन्होंने फैक्ट्री मालिक के विरुद्ध तहरीर दी है।

loksabha election banner

मलपुरा के नगला माकरौल के रहने वाले 40 वर्षीय अमर सिंह सिकंदरा औद्योगिक क्षेत्र स्थित हिट्स एक्सपोर्ट में तकनीशियन थे। उनके भाई मोहर सिंह ने बताया गुरुवार सुबह ड्यूटी पर फैक्ट्री गए थे। शाम छह बजे परिचित ने फोन करके बताया कि अमर सिंह के साथ फैक्ट्री में हादसा हाे गया है। वह हाईवे स्थित अस्पताल में भर्ती हैं। स्वजन अस्पताल पहुंचे तो पता चला कि अमर सिंह की मृत्यु हो चुकी है।

इससे आक्रोशित स्वजन अमर सिंह का शव लेकर फैक्ट्री पहुंच गए। फैक्ट्री के गेट पर शव रख हंगामा करने लगे। स्वजन का कहना था कि अमर सिंह के तीन छोटे बच्चे हैं, वह मुआवजे की मांग कर रहे थे। 

जानकारी होने पर पुलिस पहुंच गई। इंस्पेक्टर सिकंदरा नीरज शर्मा ने बताया कि अमर सिंह पेंटिंग का काम कर रहे थे। इसी दौरान मशीन का कंप्रेसर फटने से उसके टुकड़े अमर सिंह को लगने पर वह घायल हो गए।

साथी कर्मचारियों ने अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उनकी मृत्यु हो गई। घटना के बाद फैक्ट्री में काम बंद हो गया। इंस्पेक्टर ने बताया स्वजन ने फैक्ट्री मालिक के विरुद्ध तहरीर दी है। आरोप लगाया है कि लापरवाही के चलते हादसा हुआ। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.