विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रयागराज में किशोरी से रेप का आरोपी मुशर्रफ पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, दोनों पैरों में लगी गोली

Published: Mon, 22 Jun 2026 08:47 AM (IST)

प्रयागराज में किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी का हाफ एनकाउंटर हो गया है। मुठभेड़ में आरोपी को पैर में गोली ...और पढ़ें

किशोरी से रेप का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार।

किशोरी से रेप का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार।

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। नारी सुरक्षा को लेकर चल रहे मिशन शक्ति अभियान के बीच एक हिंदू किशोरी के साथ बर्बरतापूर्ण घटना हुई। पूरामुफ्ती क्षेत्र में बेखौफ कुछ युवक रात को घर में घुस गए।

मुंह दबाकर किशोरी को घर से उठा ले गए। दुष्कर्म के बाद जलती सिगरेट से उसके पैर को दागा गया।किसी से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी और बेहोशी की हालत में घर के बाहर छोड़ दिया। छह दिनों तक किशोरी और उसका परिवार डरा-सहमा रहा।

रविवार को हिम्मत जुटाकर थाने पहुंचा और फिर मुशर्रफ व उसके तीन अज्ञात साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। गिरफ्तारी न होने पर ग्रामीणों ने हंगामा किया।

रविवार देर रात फतेहपुर घाट के पास मुख्य आरोपित मुशर्रफ को मुठभेड़ में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके दोनों पैरों में गोली लगी है। तमंचा और कारतूस भी बरामद किया गया है। वहीं अन्य आरोपितों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाला एक व्यक्ति पान का व्यवसाय करता है। घर पर उसकी 14 साल की बेटी है। पिता का आरोप है कि 14 जून 2026 की रात करीब 11 बजे मुशर्रफ पुत्र लाडे मिया पड़ोसी के छत के रास्ते घर में कूद आया।

बेटी का मुंह दबाकर जबरन उसको बाहर ले गया। दुष्कर्म किया और पैर में जलती हुई सिगरेट दागा। धमकाया कि किसी को बताया तो पूरे परिवार को जान से मार दिया जाएगा। किशोरी को बेहोशी की हालत में घर के बाहर छोड़कर मुशर्रफ साथियों संग भाग गया।

बेटी की हालत देख पूछताछ की गई तो उसने पूरी घटना बताई। बेटी के साथ हुई बर्बरता से पूरा परिवार डरा-सहमा रहा। फिर रविवार को थाने पहुंचकर मुकदमा दर्ज कराया। आरोपितों की गिरफ्तारी न होने से पर ग्रामीणों ने हंगामा किया। तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए डीसीपी सिटी मनीष शांडिल्य, एसीपी अजेंद्र यादव, इंस्पेक्टर अविनाश सिंह समेत कई थाने की पुलिस गांव पहुंच गई।

शहर पश्चिमी विधानसभा से विधायक सिद्धार्थ नाथ ने गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार को सुरक्षा के प्रति आश्वस्त किया। डीसीपी ने बताया कि केस दर्ज किया गया है। मुठभेड़ में मुख्य आरोपित मुशर्रफ को गिरफ्तार कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें- प्रयागराज: घर में घुसकर किशोरी को उठा ले गए दरिंदे, पहले किया दुष्कर्म; फिर सिगरेट दागकर धमकाया