Move to Jagran APP

Kodarma News : दुर्घटना के बाद हाईवे पर लगा जाम खुलवाने गई पुलिस ने किया लाठीचार्ज, ग्रामीणों के पथराव में कई घायल

Kodarma Accident News झारखंड के कोडरमा में रांची-पटना मुख्य मार्ग पर हुए हादसे में एक शख्स की मौत के बाद आक्रोशित ग्रामीणों की भीड़ ने सड़क पर जाम लगा दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने जाम खुलवाने का प्रयास किया तो भीड़ बेकाबू हो गई। इसके बाद पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। मौके पर हुई पत्थरबाजी में कई पुलिस जवान भी घायल हुए हैं।

By Gajendra Bihari Sinha Edited By: Yogesh Sahu Published: Thu, 28 Mar 2024 08:47 PM (IST)Updated: Thu, 28 Mar 2024 08:47 PM (IST)
Kodarma News : दुर्घटना के बाद हाईवे पर लगा जाम खुलवाने गई पुलिस ने किया लाठीचार्ज, ग्रामीणों के पथराव में कई घायल
Kodarma News : दुर्घटना के बाद हाईवे पर लगा जाम खुलवाने गई पुलिस ने किया लाठीचार्ज, पथराव में कई घायल

संवाद सूत्र, चंदवारा (कोडरमा)। Kodarma Accident News : मदनगुंडी पेट्रोल पंप के समीप बुधवार देर शाम ऑटो और कार की सीधी टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए।

loksabha election banner

घटना के बाद गुरुवार को आक्रोशित ग्रामीण व स्वजन ने एनएचएआई और निर्माण कंपनी आरकेएस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए चंदवारा थानाक्षेत्र के जामुखांड़ी में हाईवे जाम कर दिया।

चार घंटे जमे रहे ग्रामीण, पुलिस ने बरती सख्ती

करीब चार घंटे के बाद भी जाम स्थल से ग्रामीण नहीं हटे तो पुलिस ने सख्ती की। इससे ग्रामीण उग्र हो गए और पुलिस ने सड़क से उन्हें हटाने के लिए लाठीचार्ज किया।

इस पर सड़क जाम करने बैठे लोग पत्थरबाजी करने लगे। इससे कुछ पुलिसकर्मियों को चोटें भी आई। पत्थरबाजी से चंदवारा थाना प्रभारी अरविंद कुमार समेत आठ पुलिसकर्मी घायल हो गए।

रांची-पटना मुख्य मार्ग पर लगी वाहनों की कतार

घायल जवान राजेश कुमार की हालत गंभीर है। वहीं, आक्रोशित लोगों ने जवानों को लेकर आई पुलिस बस को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।

इधर, जाम के कारण गुरुवार दोपहर से ही रांची-पटना मुख्य मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई।

एक ही परिवार के सदस्य हैं मृतक और घायल

बुधवार शाम हुई दुर्घटना में मृतक और सभी घायल एक ही परिवार के हैं। इस घटना में फुलागी सिंह की मौत इलाज के लिए रांची ले जाने के क्रम में हो गई।

वहीं, बिरजू सिंह (55) व रामेश्वर सिंह (50) गंभीर रूप से घायल हैं, जबकि जामुखांडी उरवां निवासी सुदामा देवी, बुधनी देवी व यशोदा देवी घायल हैं।

इस हादसे में तिलैया थानाक्षेत्र के इंदरवा की रहने वाली सपना कुमारी भी घायल हो गई। घटना में गंभीर रूप से घायल रामेश्वर सिंह स्वयं ऑटो चलाकर स्वजन के साथ कोडरमा से जामुखांडी लौट रहे थे।

यह भी पढ़ें

Jharkhand News: दारोगा मीरा सिंह के बाद अब इस पुलिस पदाधिकारी पर बड़ा एक्शन, जमीन व बालू घोटाले से है कनेक्शन

RJD नेता समेत 15 के खिलाफ केस दर्ज, प्रधानमंत्री के खिलाफ की आपत्तिजनक टिप्पणी का वीडियो हुआ था वायरल


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.