Weekly Wrap-Up: लगातार तीसरे सप्ताह भी भारतीय बाजार ने दर्ज की 1 फीसद की गिरावट
सप्ताह के आखिरी कुछ दिनों में बाजार की हालात काफी खराब हो गई। इसके पीछे US Federal Reserve की मोनेटरी पॉलिसी और बैंकिंग सेक्टर में आया संकट प्रमुख कारण रहे। बैंक ऑफ इंग्लैण्ड के द्वारा ब्याज दरों को बढ़ाया जाना भी एक प्रमुख कारण रहा।
नई दिल्ली, ब्रांड डेस्क। लगातार तीसरे सप्ताह भी भारतीय बाजार ने गिरावट दर्ज की। सप्ताह के अंत में Nifty व Sensex दोनों लगभग 1% नीचे गए। सप्ताह की शुरूआत में ही बाजार ने नकारात्मक शुरूआत की। इसके पीछे बैंकिंग सेक्टर में आया संकट प्रमुख कारण था, जिसका अन्य सेक्टर पर भी असर दिखने की संभावना थी। भारतीय रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार देश का फॉरेन एक्चेंज रिजर्व 10 मार्च तक गिरकर 560 बिलियन डॉलर पहुंच गया था। यह दिसम्बर से अब तक की सबसे बड़ी गिरावट थी। Nifty 0.91% गिरकर 16,945 पर बंद हुआ, तो वहीं Sensex ने 0.80% गिरावट दर्ज करते हुए 57,527 के आंकड़े पर पहुंच गया।
5paisa के साथ शुरू करें निवेश का सफर, विजिट करें- https://bit.ly/3n7jRhX
RBI के गवर्नर शक्तिकांत दास ने बैंको को ऐसेट-लायबिलिटी के अंतर को न बढ़ाने को लेकर चेतावनी दी। साथ ही उन्होंने कहा कि अमेरिका में बैंकिंग सेक्टर में आये संकट के पीछे भी यही कारण हो सकता है। सप्ताह के दूसरे दिन वित्त मंत्री ने विभिन्न वैश्विक चुनौतियों के बीच देश की अर्थव्यवस्था के वित्त वर्ष 2023-24 में 7% तक बढ़ने की भी बात कही। जिसके बाद बाजार में थोड़ा सुधार देखने को भी मिला। साथ ही देश के करेंट अकाउंट का घाटा सर्विस एक्सपोर्ट के बढ़ने, तेल की कीमतों में आई गिरावट और इम्पोर्ट में होने वाली कमी के कारण कम होने की संभावना है। इससे रुपये में स्थिरता आने की संभावना भी है।
हालांकि सप्ताह के आखिरी कुछ दिनों में बाजार की हालात काफी खराब हो गयी। इसके पीछे US Federal Reserve की मोनेटरी पॉलिसी और बैंकिंग सेक्टर में आया संकट प्रमुख कारण रहे। बैंक ऑफ इंग्लैण्ड के द्वारा ब्याज दरों को बढ़ाया जाना भी एक प्रमुख कारण रहा। बैंकिंग सेक्टर में आए संकट के बाद भी बैंक ऑफ इंग्लैण्ड के द्वारा लगातार 11वीं बार ब्याज दरों को बढ़ाया जाना एक बड़ी समस्या है।
अगर आप भी शेयर मार्केट में निवेश करना चाहते हैं तो आज ही 5paisa.com पर जाएं और अपने निवेश के सफर को और भी बेहतर बनाएं। साथ ही DJ2100 - Coupon Code के साथ बनाइये अपना Demat Account 5paisa.com पर और पाएं ऑफर्स का लाभ।
अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें- https://bit.ly/3b1BKeX
Note:- यह आर्टिकल ब्रांड डेस्क द्वारा लिखा गया है।