विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Share Market Open: गुरुवार को हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 और निफ्टी 54 अंक चढ़ा

By AgencyEdited By: Priyanka Kumari
Published: Thu, 23 Nov 2023 11:16 AM (IST)

Share Market Today गुरुवार को कारोबारी सत्र में शेयर मार्केट हरे निशान पर खुला है। आज सेंसेक्स 182 अंक और ...और पढ़ें

गुरुवार को हरे निशान पर खुला शेयर बाजार
गुरुवार को हरे निशान पर खुला शेयर बाजार

HighLights

  1. शेयर मार्केट हरे निशान पर खुला है।
  2. डॉलर के मुकाबले 2 पैसे की बढ़त के साथ खुला है।
  3. विदेशी निवेशकों द्वारा आउटफ्लो जारी है।

 पीटीआई, नई दिल्ली। यूएस मार्केट और क्रूड ऑयल की कीमतों में नरमी ने शेयर बाजार को बढ़ावा दिया है। आज शेयर मार्केट बढ़त के साथ खुला है। बीते दिन भी शेयर मार्केट में तेजी देखने को मिली है। आज सेंसेक्स 182.62 अंक चढ़कर 66,205.86 अंक पर खुला है। वहीं निफ्टी 54.35 अंक की बढ़त के साथ 19,866 अंक पर पहुंच गया है।

टॉप गेनर औल लूजर स्टॉक

सेंसेक्सपैक में सेंसेक्स की कंपनियों में विप्रो, एशियन पेंट्स, नेस्ले, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फिनसर्व, इंडसइंड बैंक और आईटीसी के शेयर हरे निशान पर कारोबार कर रहे हैं। वहीं, अल्ट्राटेक सीमेंट और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर टॉप लूजर रहे।

वैश्विक बाजार का हाल

एशियाई बाजारों में, शंघाई हरे निशान में कारोबार कर रहा था जबकि सियोल और हांगकांग में गिरावट देखी गई। बीते दिन बुधवार को अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुए। वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 1.33 प्रतिशत गिरकर 80.87 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य निवेश रणनीतिकार वी के विजयकुमार ने कहा

10 साल के अमेरिकी बांड की पैदावार 4.40 प्रतिशत के आसपास है और एफआईआई की बिक्री की मात्रा में गिरावट बाजार के लिए अच्छा संकेत है।

एक्सचेंज डेटा के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को 306.56 करोड़ रुपये की इक्विटी बेची।

भारतीय करेंसी में तेजी

आज डॉलर के मुकाबले रुपया 2 पैसे की बढ़त के साथ खुला है। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में, स्थानीय इकाई अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.30 पर खुली, जो पिछले बंद के मुकाबले 2 पैसे की वृद्धि दर्शाती है। बुधवार को यूनिट 83.32 पर बंद हुई थी।

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।