Share Market Today: शेयर बाजार में आज भी रौनक, 300 अंक से ज्यादा चढ़ा सेंसेक्स, निफ्टी में भी खरीदारी
share market today इस हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन शेयर बाजार की अच्छी शुरुआत हुई है। शेयर बाजार के मुख्य इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी हरे निशान पर ट्रेड कर रहे हैं। अभी लिखते समय 9.20 बजे बीएसई सेंसेक्स लगभग 300 अंक से ज्यादा चढ़कर 80551 पर कारोबार कर रहा है। एनएसई निफ्टी 106 अंक बढ़कर 24435 पर ट्रेड कर रहा है।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। शेयर बाजार में खरीदारी का माहौल है। कल भी बाजार में तूफानी तेजी देखने को मिली थी। अभी लिखते समय 9.20 बजे बीएसई सेंसेक्स लगभग 300 अंक से ज्यादा चढ़कर 80,551 पर कारोबार कर रहा है। एनएसई निफ्टी 106 अंक बढ़कर 24,435 पर ट्रेड कर रहा है।
विदेशी बाजारों से पॉजिटिव संकेत
विदेशी बाजार जैसे एशियाई और अमेरिकी बाजार के लगभग सभी इंडेक्स हरे निशान पर ट्रेड कर रहे हैं। एशियाई बाजार में खरीदारी का माहौल है। वहीं अमेरिकी बाजार भी हरे निशान पर बंद हुआ है। सुबह 9.04 बजे 48 अंक चढ़कर 24,501 पर कारोबार कर रहा है।
टॉप गेनर्स और लूजर्स
बीएसई सेंसेक्स- बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के सेंसेक्स में PNB Housing, Paras, Samhi, Balmlawrie, intellect टॉप गेनर्स बन गए हैं। इसके साथ ही Tatatech, Tvsmotor, Auropharma, Kpittech, Hatsun टॉप लूजर्स बन गए हैं।
एनएसई निफ्टी - नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी में Mindteck, Jetfreight, Secmark, Rpglife, Sarlapoly टॉप गेनर्स की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। वहीं Modirubber, Agstra, Latteys, Councodos, Gensol, Stltech टॉप लूजर्स बन गए हैं।
FMCG और Pharma को छोड़कर बाकी सभी सेक्टर में खरीदारी का माहौल है। PSU Bank सभी सेक्टर में से टॉप पर चल रहे हैं। इसमें अभी 1.54 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ ट्रेड कर रहे हैं। वहीं हेल्थकेयर सेक्टर में लगभग 1 फीसदी बढ़ोतरी चल रही है।
कल कैसा रहा बाजार का हाल?
इससे पहले यानी शेयर बाजार में खरीदारी का माहौल रहा। कल यानी 28 अप्रैल को डिफेंस स्टॉक चर्चा में रहें। इसमें 10 फीसदी से ज्यादा उछाल देखने को मिला। 28 अप्रैल को बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी में बढ़ोतरी जारी है। बीएसई सेंसेक्स 1005 अंक चढ़कर 80,218 पर बंद हुआ था। एनएसई निफ्टी 289 बढ़कर 24,328 पर क्लोज हुआ था।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।