Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Stock Market Today: शेयर बाजार में लौटी रौनक, 200 अंक उछला सेंसेक्स, Alokinds बना टॉप गेनर

    Updated: Tue, 22 Apr 2025 09:24 AM (IST)

    Share market todayआज 22 अप्रैल को शेयर बाजार की अच्छी शुरुआत होते हुए दिख रही है। प्री-ओपन से पॉजिटिव संकेत मिलते नजर आ रहे हैं। 22 अप्रैल सुबह 9.08 ब ...और पढ़ें

    Hero Image
    हल्की गिरावट के साथ खुले शेयर बाजार

     बिजनेस डेस्क,नई दिल्ली। इस हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन शेयर बाजार की कमजोर शुरुआत हुई है। बाजार के मुख्य इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी लाल निशान पर ट्रेड कर रहे हैं। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स अभी 200 अंक से ज्यादा चढ़कर 79,619 पर ट्रेड कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी बिकवाली देखी जा रही है। निफ्टी लगभग 52 अंक बढ़कर 24,178 पर ट्रेड कर रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    टॉप गेनर्स और लूजर्स

    बीएसई सेंसेक्स- बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स Alokinds, TI, Raymond, Tejasnet, Asahiindia टॉप गेनर्स की लिस्ट में शामिल हो चुके हैं। इसके साथ ही Amiorg, Fusion, Cholafin, Indusin Bank, Aartipharm टॉप लूजर्स बन चुके हैं।

    एनएसई निफ्टी- नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी में manaksteel, Rajratan, Xelpmoc, Sambhaav, Alokinds, Manaksia टॉप गेनर्स बन चुके हैं। इसके साथ ही Btml-Rei, Premier, Agstra, Gatechdvr, Shahalloys टॉप लूजर्स बन गए हैं।

    अभी सुबह 10 बजे Realty सेक्टर सबसे आगे चल रहा है। इसमें 2 फीसदी की बढ़त है। हालांकि आईटी सेक्टर में लगभग 1 फीसदी की गिरावट है। वहीं मिड और स्मॉल कैप में भी अच्छी खरीदारी का माहौल बना हुआ है। 

    विदेशी बाजारों से कमजोर संकेत

    कल अमेरिकी बाजार में भारी बिकवाली देखने को मिली है। अमेरिकी बाजार के सभी इंडेक्स लाल निशान पर ट्रेड कर रहे हैं। इसके साथ ही एशियाई बाजार लाल निशान पर ट्रेड कर रहे हैं। हालांकि गिफ्ट निफ्टी 73 अंक बढ़कर 24, 209 पर कारोबार कर रहा है। विदेशी शेयर बाजारों का असर शेयर बाजार की शुरुआत में देखने को मिला था। हालांकि मार्केट ने धीरे-धीरे रिकवरी कर ली है। 

    कल कैसा रहा बाजार का हाल?

    कल यानी 21 अप्रैल को शेयर बाजार में रौनक बनी रही। बाजार के मुख्य इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी हरे निशान पर ट्रेड करते रहें। 21 अप्रैल सोमवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 855 अंक उछलकर 79,408 पर क्लोज हुआ है।इसके साथ ही एनएसई निफ्टी 273 अंक चढ़कर 24,125 पर बंद हुआ है।