विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Share Market Open: भारतीय शेयर बाजार की दमदार शुरुआत, 18700 के करीब खुला निफ्टी

By Abhinav ShalyaEdited By: Abhinav Shalya
Published: Tue, 13 Jun 2023 09:57 AM (IST)

Share Market Open 13 June 2023 भारतीय बाजार में तेजी का ट्रेड जारी है। एफएमसीजी बैंकिंग ऑयल गैस इन्फ्रा समेत ...और पढ़ें

निफ्टी अपने उच्चतम स्तर के करीब पहुंच गया है।
निफ्टी अपने उच्चतम स्तर के करीब पहुंच गया है।

नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। खुदरा महंगाई दर मई में 4.25 प्रतिशत पर आने का बाजार ने स्वागत किया गया है। भारतीय बाजार के दोनों सूचकांक हरे निशान में खुले हैं। खबर लिखे जाने तक सेंसेक्स 341.43 अंक या 0.53 प्रतिशत बढ़कर 63,053.16 अंक और निफ्टी 93.55 अंक या 0.50 प्रतिशत बढ़कर 18,695.75 अंक बढ़कर खुला है।

सुबह 9:40 बजे तक एनएसई पर 1536 शेयर हरे निशान में और 399 शेयर लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। आज निफ्टी के मीडिया इंडेक्स को छोड़कर एफएमसीजी, बैंकिंग, ऑयल गैस, इन्फ्रा समेत लगभग सभी इंडेक्स में तेजी बनी हुई है।

कौन-से हैं टॉप गेनर्स और लूजर्स?

सेंसेक्स पैक में एशियन पेंट्स, आईटीसी, टाइटन कंपनी, नेस्ले, एक्सिस बैंक, एचयूएल, टाटा मोटर्स, बजाज फिनसर्व, सन फार्मा, इन्फोसिस, भारती एयरटेल, टाटा स्टील, इंडसइंड बैंक, मारुति सुजुकी, टेक महिंद्रा, टीसीएस, पावर ग्रिड और रिसायंस के शेयर में तेजी के साथ खुले हैं। केवल एचसीएल टेक और कोटक महिंद्रा के शेयर में गिरावट है।

विदेशी बाजारों का हाल

एशिया के ज्यादातर बाजार तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं। टोक्यो, हांगकांग, ताइपे, सियोल और बैंकॉक के बाजार हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि शंघाई और इंडोनेशिया के बाजार में गिरावट है। सोमवार के सत्र में अमेरिकी बाजार में तेजी देखी गई थी और ये आधा प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए थे। कच्चे तेल का बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड आधा प्रतिशत की तेजी के साथ 72.31 डॉलर प्रति बैरल पर बना हुआ है।

महंगाई कम होने से बाजार में जोश

खाद्य वस्तुओं की कीमत में कमी आने के कारण मई की खुदरा महंगाई दर घटकर 4.25 प्रतिशत रह गई है। यह पिछले 25 महीनों का महंगाई का सबसे कम स्तर था। इससे पहले अप्रैल 2021 में महंगाई दर 4.23 प्रतिशत पर थी। मई 2023 लागातार चौथा महीना था, जब महंगाई दर में कमी आई है।