विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 31, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Share Market Open: सपाट खुला भारतीय शेयर बाजार, 66200 के नीचे पहुंचा सेंसेक्स

By Abhinav ShalyaEdited By: Abhinav Shalya
Published: Mon, 31 Jul 2023 10:49 AM (IST)

Share Market Open 31 जुलाई को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत लगभग सपाट हुई है। एनएसई में ऑटो आईटी मेटल ...और पढ़ें

निफ्टी 19700 के नीचे कारोबार कर रहा है।
निफ्टी 19700 के नीचे कारोबार कर रहा है।

नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत सोमवार को सपाट हुई। हालांकि, बाजार के दोनों सूचकांक हल्के हरे लाल में बने हुए हैं। खबर लिखे जाने तक बीएसई सेंसेक्स 7.27 अंक घटकर 66,152.93 अंक और एनएसई निफ्टी 5.05 अंक गिरकर 19,641 अंक पर था।

एनएसई पर सुबह 9:45 बजे 1416 शेयर बढ़कर और 498 शेयर गिरकर कारोबार कर रहे हैं। एनएसई में ऑटो, आईटी, मेटल, रियल्टी, एनर्जी इंडेक्स में खरीदारी हो रही है और फार्मा, एफएमसीजी और फार्मा इंडेक्स में दबाव देखा जा रहा है।

कौन-से टॉप गेनर्स और लूजर्स?

सेंसेक्स पैक में एनटीपीसी, पावर ग्रिड, टाटा स्टील, जेएसडब्लू स्टील, टाटा मोटर्स, टीसीएस, अल्ट्राटेक सीमेंट, विप्रो, बजाज फिनसर्व, टेक महिंद्रा, एक्सिस बैंक, मारुति सुजुकी, एसबीआई, इन्फोसिस, नेस्ले, रिलायंस और एचडीएफसी बैंक के शेयर तेजी के साथ खुले हैं।

एशियन पेंट्स, बजाज फाइनेंस, कोटक महिंद्रा, आईटीसी, एचयूएल, आईसीआईसीआई बैंक, एमएंडएम, भारती एयरटेल, टाइटन और सन फार्मा का शेयर नुकसान के साथ कारोबार कर रहा है।

दुनिया के बाजारों में कैसा है कारोबार?

दुनिया के बाजारों में आज तेजी के साथ कारोबार हो रहा है। सियोल, टोक्यो, शंघाई और हांगकांग के बाजार हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं। अमेरिका के बाजार शुक्रवार को सकारात्मक बंद हुए थे। कच्चे तेल 0.58 प्रतिशत की गिरवाट के साथ 84.50 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। शुक्रवार को विदेशी निवेशकों की ओर से 1023.91 करोड़ रुपये की बिकवाली की गई थी।

जानकारों का कहना है कि भारतीय बाजारों में अभी भी मजबूती बनी हुई है। एफपीआई की ओर से पिछले दो कारोबारी सत्रों में 5000 करोड़ रुपये की बिकावाली करने के थोड़ दबाव आया है।

शुक्रवार को बीएसई बेंचमार्क 106.62 अंक या 0.16 प्रतिशत गिरकर 66,160.20 और निफ्टी 13.85 अंक या 0.07 प्रतिशत की गिरावट के साथ 19,646.05 पर बंद हुआ था।