विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पुणे: ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार युवती की मौके पर मौत, CCTV में कैद हुआ दर्दनाक हादसा

Published: Wed, 11 Mar 2026 10:52 AM (GMT+05:30)

पुणे के पिंपरी-चिंचवड़ में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 18 वर्षीय अंजलि शंकर साल्वे की मौत हो गई। 5 मार्च ...और पढ़ें

लड़की के मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पूरी घटना पास के सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। (फोटो सोर्स- X)

लड़की के मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पूरी घटना पास के सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। (फोटो सोर्स- X)

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पुणे के पिंपरी-चिंचवड़ इलाके में एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ है। सिर्फ 18 साल की एक लड़की अपनी स्कूटर पर सवार होकर जा रही थी कि अचानक तेज रफ्तार ट्रक ने उसे पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि लड़की सड़क पर जा गिरी और ट्रक के भारी पहिए उसके ऊपर से गुजर गए।

लड़की के मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पूरी घटना पास के सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। यह हादसा 5 मार्च की शाम करीब 6 बजे हुआ।

हादसे का भयावह मंजर

सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि ट्रक अचानक तेजी से आया और स्कूटर को जोरदार धक्का दिया। लड़की का संतुलन बिगड़ गया, वह सड़क पर गिर पड़ी और ट्रक के पिछले पहिए ने उसे कुचल दिया।

हादसे के बाद आसपास के लोग दौड़कर आए, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। मौके पर अफरा-तफरी मच गई, लोग चिल्ला रहे थे और मदद के लिए इधर-उधर भाग रहे थे।

मृतका की पहचान अंजलि शंकर साल्वे के रूप में हुई है। वह महज 18 साल की थी और अपनी जिंदगी के सबसे खूबसूरत दौर में थी। परिवार और दोस्त इस सदमे से उबर नहीं पा रहे हैं।

पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की

हादसे के तुरंत बाद पुलिस ने ट्रक ड्राइवर राजपाल कासबे को गिरफ्तार कर लिया। ड्राइवर पर लापरवाही से गाड़ी चलाने और तेज रफ्तार का आरोप है। पुलिस ने मामले में आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें: गैस सकंट के बीच सरकार का फैसला, LPG-CNG और PNG को मिलेगी सर्वोच्च प्राथमिकता

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।