दो करोड़ की ड्रग्स के साथ दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार
पुलिस के एन्टी ड्रग्स विभाग ने शहर के संगम-वाड़ी इलाके से दो करोड़ की ड्रग्स बरामद कर दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। यह ड्रग्स पुणे से अहमदनगर ले जा रही थी।
पुणे। पुलिस के एन्टी ड्रग्स विभाग ने शहर के संगम-वाड़ी इलाके से दो करोड़ की ड्रग्स बरामद कर दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। यह ड्रग्स पुणे से अहमदनगर ले जा रही थी। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
पुलिस इंस्पेक्टर स्वाति थोरात के मुताबिक संगम-वाड़ी इलाके में तीन लोग दो करोड़ की ड्रग्स लेकर आने की जानकारी मिली थी। इस जानकारी के अनुसार पुलिस ने देर रात संगम-वाड़ी में ट्रैप लगाया था।
आरोपी एक कार से संगम-वाड़ी रोड़ पर आए वहां पर उन्होंने कार रोकी। पुलिस ने उसी समय उन्हें धर दबोचा। उनके पास से ढ़ाई किलो हेरोइन जब्त की गई। यह हेरोइन वह अहमदनगर ले जा रहे थे। वे कार से ठाणे से आए हुए थे। पुलिस ने आबेदा अजीज मांडेकर (58), सीमा कय्यूम शेख (24) और आसिफ अब्दुल सय्यद (32) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने हेरोइन कहां से लाई हैं इस बारे में पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।