विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सीने में दर्द की शिकायत के बाद शरद पवार अस्पताल में भर्ती, सुप्रिया सुले ने दी स्वास्थ्य की जानकारी

Published: Mon, 02 Nov 2026 06:28 PM (IST)Updated: Mon, 02 Nov 2026 06:32 PM (IST)

NCP (SP) के नेता शरद पवार को सीने में दर्द और खांसी की शिकायत के बाद पुणे के रूबी हॉल ...और पढ़ें

सीने में दर्द के बाद शरद पवार पुणे के अस्पताल में भर्ती (फाइल फोटो- PTI)

सीने में दर्द के बाद शरद पवार पुणे के अस्पताल में भर्ती (फाइल फोटो- PTI)

HighLights

  1. शरद पवार सीने में दर्द और खांसी के कारण भर्ती।

  2. पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक में चल रहा इलाज।

  3. बेटी सुप्रिया सुले ने स्वास्थ्य को स्थिर बताया।

डिजिटल डेस्क, पुणे। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP-SP) के अध्यक्ष शरद पवार को सीने में दर्द (प्लुरिटिक पेन) और खांसी की शिकायत के बाद पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक में भर्ती कराया गया।

शरद पवार को सांस लेने के दौरान सीने में दर्द की शिकायत हुई थी। इसके बाद सामान्य स्वास्थ्य जांच और चिकित्सकीय निगरानी के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह जानकारी उनकी बेटी और सांसद सुप्रिया सुले ने दी।

सुप्रिया सुले एक्स पर जानकारी देते हुए बताया कि खांसी की समस्या के चलते शरद पवार को को पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक में भर्ती कराया गया है। उनके मेडिकल टेस्ट चल रहे हैं और उनके सभी स्वास्थ्य पैरामीटर स्थिर हैं। आप सभी की चिंता और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद।

रूबी हॉल क्लिनिक के मुख्य कार्डियोलॉजिस्ट, चेयरमैन और मैनेजिंग ट्रस्टी डॉ. परवेज के. ग्रांट ने कहा कि पवार की स्थिति में सुधार की उम्मीद है, और एहतियात के तौर पर वे निगरानी में रहेंगे।

क्या होता है प्ल्यूरिटिक पेन

बता दें कि प्लुरिटिक दर्द का मतलब छाती में होने वाला वह दर्द है, जो सामान्यत: सांस लेने, खांसने या छींकने पर और बढ़ जाता है। प्ल्यूरिटिक पेन का मतलब फेफड़ों के बाहर की झिल्ली में दर्द होता है।

उल्लेखनीय ह कि हमारे फेफड़ों के चारों तरफ 2 पतली झिल्लियां होती हैं। इन झिल्लियों को प्ल्यूरा कहते हैं। इन झिल्लियों के बीच में थोड़ा सा लुब्रिकेंट फ्लूइड होता है, जिससे सांस लेते समय फेफड़े आसानी से फूलते-पिचकते हैं।

जब इन झिल्लियों में सूजन का इन्फेक्शन या फ्लूइड भर जाता है, तो सांस लेने में दिक्कत होती है और खांसते या छींकते समय आपस में दोनों झिल्लियां रगड़ खाती हैं, जिसके चलते सीने में दर्द होता है।


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।