विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पुणे में सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने गर्लफ्रेंड की पीट-पीटकर की हत्या, वारदात के बाद रातभर शव के पास बैठा रहा आरोपी

Published: Tue, 24 Nov 2026 01:31 AM (IST)

पुणे के हिंजेवाड़ी में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने अपनी गर्लफ्रेंड की पीट-पीटकर हत्या कर दी। आरोपी शुभम कालबांडे ने बहस के बाद कोमल दहाले को मारा, जिससे उसकी मौत हो गई।

News Article Hero Image

HighLights

  1. पुणे में सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने गर्लफ्रेंड की पीट-पीटकर हत्या की।

  2. आरोपी शुभम कालबांडे ने कोमल दहाले को बेरहमी से पीटा।

  3. हिंजेवाड़ी में रातभर बहस के बाद हुई यह वारदात।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। पुणे के आईटी हब में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने अपनी गर्लफ्रेंड की हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान विदर्भ के वर्धा जिले की रहने वाली कोमल दहाले के रूप में हुई है। आरोपित शुभम कालबांडे पूर्वी महाराष्ट्र के ही बुलढाणा जिले का रहने वाला है। उसे घटना के बाद हिरासत में ले लिया गया है।

पुलिस उपायुक्त प्रदीप जाधव ने बताया कि दोनों सॉफ्टवेयर इंजीनियर थे और हिंजेवाड़ी की दो बड़ी आइटी कंपनियों में काम करते थे। वे अपने पेशे के जरिये एक-दूसरे के संपर्क में आए थे। उन्होंने बताया कि दोनों पिछले साढ़े तीन साल से रिलेशनशिप में थे।

हालांकि, पिछले दो-तीन महीनों से कुछ मुद्दों को लेकर उनके बीच अक्सर बहस होती रहती थी। जाधव ने बताया कि रविवार रात दोनों डिनर के लिए एक होटल गए थे। इसके बाद वे हिंजेवाड़ी पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत सखारे वस्ती स्थित 'प्रिस्टीन पीजी ' में लौट आए, जहां दहाले रहती थी।

जाधव के अनुसार, रात करीब 12:30 बजे उनके बीच बहस शुरू हुई। यह बहस रात करीब तीन बजे हिंसक हो गई। गुस्से में आकर कालबांडे ने दहाले को कई बार मुक्के मारे और बुरी तरह पीटा, जिससे उसकी मौत हो गई।

सुबह करीब 6:30 बजे आरोपित ने स्वयं पुलिस को फोन कर एम्बुलेंस मांगी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की। अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान यह सामने आया कि कालबांडे ने ही अपनी गर्लफ्रेंड पर जानलेवा हमला किया था।
(समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।