विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 19, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Pune News: पुणे में बड़ा सड़क हादसा, टेंपो ट्रेवलर में अचानक लगी भीषण आग; ऑफिस जा रहे चार लोगों की जलकर मौत

By Agency Edited By: Piyush Kumar
Published: Wed, 19 Mar 2025 10:03 AM (IST)

पुणे के पिंपरी चिंचवाड़ इलाके में एक एक टेंपो ट्रेवलर में आग लग गई। निजी कंपनी की गाड़ी में सवार ...और पढ़ें

पुणे में टेंपो ट्रेवलर में अचानक आग लगने से चार लोगों की मौत।(फोटो सोर्स: फाइल फोटो)
पुणे में टेंपो ट्रेवलर में अचानक आग लगने से चार लोगों की मौत।(फोटो सोर्स: फाइल फोटो)

पीटीआई, पुणे। पुणे के पिंपरी चिंचवाड़ इलाके में एक में एक टैंपो ट्रैवलर में आग लग गई। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने बताया कि बुधवार सुबह पुणे के पास एक निजी कंपनी की गाड़ी में आग लग गई, जिसमें कर्मचारियों की मौत हो गई। एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना पिंपरी चिंचवाड़ इलाके के हिंजेवाड़ी में हुई।

दफ्तर जा रहे थे सभी कर्मचारी

एक टेम्पो ट्रैवलर कंपनी में सवार होकर कुछ कर्मचारी अपने दफ्तर जा रहा था। हिंजेवाड़ी के पुलिस उपायुक्त विशाल गायकवाड़ ने बताया कि जब गाड़ी डसॉल्ट सिस्टम के पास पहुंची, तो उसमें अचानक आग लग गई। आग लगने के बाद कुछ कर्मचारी गाड़ी से बाहर निकल आए, लेकिन चार लोग गाड़ी में फंस गए। वो गाड़ी से बाहर नहीं आ सके।

खबर अपडेट की जा रही है।

यह भी पढ़ें: Jalandhar Accident: जालंधर में थार और बस में भीषण टक्कर, 3 बार पलटी गाड़ी; बाल-बाल बचे लोग