विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Pune Porsche Crash: बयान से पलटा ड्राइवर, पुलिस कमिश्नर ने बताया- कार चलाने वाले की पूरी सच्चाई कैसे आएगी सामने

By Agency Edited By: Mahen Khanna
Published: Sat, 25 May 2024 01:42 PM (GMT+05:30)

Pune Porsche Car Crash पुणे कार क्रैश केस में नए खुलासे हुए हैं। पुलिस ने बताया कि नाबालिग आरोपी के ...और पढ़ें

Pune Porsche Car Crash पुणे कार क्रैश मामले में नए खुलासे हुए।
Pune Porsche Car Crash पुणे कार क्रैश मामले में नए खुलासे हुए।

एजेंसी, पुणे। Pune Porsche Car Crash पुणे पोर्श कार क्रैश मामले में हर रोज नए खुलासे हो रहे हैं। आज पुलिस ने बताया कि नाबालिग आरोपी के पारिवारिक ड्राइवर को उसके पिता और दादा ने ही फंसाने की कोशिश की थी।

इसके लिए ड्राइवर को प्रलोभन की पेशकश की गई और बाद में पोर्श दुर्घटना के लिए दोष लेने की धमकी दी गई।

ड्राइवर ने बताई सच्चाई

पुणे पुलिस कमिश्नर अमितेश कुमार ने बताया कि ड्राइवर ने शुरू में उन्हें बताया कि वह कार चला रहा था, लेकिन बाद में पुष्टि हुई कि नाबालिग ही कार चला रहा था। इसी के साथ पुलिस कमिश्नर ने कहा कि यरवदा पुलिस स्टेशन के दो अधिकारियों को भी निलंबित कर दिया गया, क्योंकि इस मामले में उनका आचरण सही नहीं था।

ऐसे असली कार चालक का चलेगा पता

पोर्श कार क्रैश मामले में पुणे पुलिस कमिशनर ने आगे कहा कि हम अगले सप्ताह तक ब्लड टेस्ट और डीएनए रिपोर्ट की उम्मीद कर रहे हैं, उससे सब साफ हो जाएगा।

ड्राइवर को किया गया गिरफ्तार

नाबालिग आरोपी के दादा को आज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। नाबालिग के दादा पर आरोप है कि उन्होंने परिवार के ड्राइवर को बंधक बना लिया था। यह भी आरोप लगाया गया है कि उन्होंने ड्राइवर पर दबाव बनाया था।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।