कुरियर कंपनी का सोना और नकदी लेकर फरार चार आरोपी गिरफ्तार, यूपी-उत्तराखंड में 25 दिन तक चला पुणे पुलिस का ऑपरेशन
पुणे पुलिस ने 25 दिन के तलाशी अभियान के बाद कुरियर कंपनी से सोना और नकदी गबन करने वाले चार आरोपियों को उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड से गिरफ्तार किया है।

पुणे पुलिस ने चार आरोपियों को दबोचा

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, पुणे। पुणे पुलिस ने गबन के एक मामले में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में 25 दिन तक चलाए गए तलाशी अभियान के बाद चार लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 26.33 लाख रुपये के सोने के बिस्कुट एवं नकदी बरामद की है।
एक अधिकारी ने बताया कि 30 अक्टूबर को कूरियर कंपनी में काम करने वाला 20 वर्षीय एक कर्मचारी सोने और चांदी के गहनों तथा 28 लाख रुपये की नकदी से भरा बैग लेकर फरार हो गया था। यह बैग मुंबई के एक कार्यालय में पहुंचाया जाना था। इस मामले में खड़क पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी।
अधिकारी के अनुसार, जांच में पता चला कि आरोपी विशाल सत्यपाल चौहान ने अपने भाई बिनेश सत्यपाल सिंह चौहान, दोस्तों विकास कुमार जाधोन, राधेश्याम उर्फ पिकू चौहान और अपने बहनोई बृजेश सुरेंद्र सिंह चौहान के साथ मिलकर साजिश रची थी।
आरोपी की तलाश में पुलिस टीम ने 25 दिनों के दौरान उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में 10 हजार किलोमीटर से अधिक की यात्रा की। वह तीन बार उत्तर प्रदेश गई। मुखबिरों से मिली जानकारी और तकनीकी निगरानी की मदद से एटा, कासगंज एवं गौतमबुद्ध नगर जिलों के अलावा देहरादून में छापेमारी कर चार आरोपी को स्थानीय पुलिस की मदद से गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ और तलाशी के दौरान विकास कुमार जाधोन के घर से 120 ग्राम वजन के दो सोने के बिस्कुट बरामद किए गए, जिनकी कीमत 16.8 लाख रुपये है।
वहीं, बृजेश चौहान के घर से सात लाख रुपये नकद, सोने की एक अंगूठी और चांदी की एक चेन बरामद की गई। कुल बरामदगी का मूल्य 26.33 लाख रुपये है। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
(न्यूज एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।