महाराष्ट्र के पुणे में ड्रेनेज के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरने से व्यक्ति की मौत, नगर निगम की लापरवाही पर उठे गंभीर सवाल
पुणे के येरवडा में ड्रेनेज के लिए खोदे गए 10-15 फीट गहरे गड्ढे में गिरने से प्रदीप परदेशी नामक व्यक्ति ...और पढ़ें

ड्रेनेज के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरने से व्यक्ति की मौत। (सोशल मीडिया)
HighLights
पुणे के येरवडा में ड्रेनेज गड्ढे में गिरकर व्यक्ति की मौत।
ऑटो से धक्का लगने पर संतुलन बिगड़ा, गहरे गड्ढे में गिरे।
नगर निगम की लापरवाही पर उठे सवाल, सुरक्षा इंतजाम नहीं थे।
डिजिटल डेस्क, पुणे। महाराष्ट्र के पुणे में येरवडा इलाके से एक बार फिर नगर निगम की लापरवाही सामने आई है। येरवडा के मच्छी मार्केट परिसर में ड्रेनेज के काम के लिए करीब 10 से 15 फीट गहरा गड्ढा खोदा गया। एक व्यक्ति इसके पास से गुजर रहे थे, तभी सामने से आ रहे ऑटो के कारण उनका बैलेंस बिगड़ गया और वे उस गहरे गड्ढे में गिर गए।
मिली जानकारी के अनुसार, गड्ढे में गिरने से प्रदीप परदेशी की मौत हो गई। 17 अक्टूबर को हुई इस घटना से इलाके के लोगों में गुस्सा है।
गड्ढे में गिरने से व्यक्ति की मौत
घटना के समय मौजूद लोगों ने बताया कि प्रदीप परदेशी ड्रेनेज के गड्ढे के पास से गुजर रहे थे, तभी एक ऑटो का धक्का लगने से उनका संतुलन बिगड़ गया और वे सड़क किनारे खोदे गए खुले गड्ढे में गिर गए। कोई भी सुरक्षा इंतजाम न होने के कारण प्रदीप को गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।
हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें प्रदीप परदेशी को ऑटो की टक्कर के बाद गड्ढे में गिरते हुए देखा जा सकता है।
यह भी पढ़ें- पुणे में डेंगू के 2,000 से ज्यादा मामले आए सामने, सालभर क्यों बना रहता है संक्रमण का खतरा?
