पुणे में दीवाली कार्यक्रम में प्रस्तुति देते समय मृदंगम वादक श्रीधर पार्थसारथी का निधन
मृदंगम वादक श्रीधर पार्थसारथी का पुणे में दीवाली कार्यक्रम में प्रस्तुति के दौरान दिल का दौरा पड़ने से निधन हो ...और पढ़ें

श्रीधर पार्थसारथी का निधन।
HighLights
मृदंगम वादक श्रीधर पार्थसारथी का पुणे में निधन हो गया।
दीवाली कार्यक्रम में प्रस्तुति के दौरान दिल का दौरा पड़ा।
शंकर महादेवन ने पार्थसारथी के निधन पर दुख जताया।
डिजिटल डेस्क, पुणे। मृदंगम वादक 54 वर्षीय श्रीधर पार्थसारथी का शुक्रवार सुबह पुणे में दीवाली के एक कार्यक्रम में प्रस्तुति देते समय दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।
कर्नाटक संगीत शैली के जाने-माने ताल-वादक दीवाली पहाट कार्यक्रम में लगभग एक घंटे से प्रस्तुति दे रहे थे, तभी वे अचानक मंच पर गिर पड़े।वहां मौजूद कई डाक्टरों ने उनकी मदद करने की कोशिश की।
उन्हें मणिपाल अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। संगीतकार और गायक शंकर महादेवन ने पार्थसारथी के निधन पर दुख जताया। उन्होंने उन्हें बेहतरीन ताल-वादकों में से एक और एक असाधारण संगीतकार के रूप में याद किया। उन्होंने कहा, "मैं विश्वास ही नहीं कर पा रहा हूं। यह मेरे और संगीत जगत के लिए बहुत बड़ा नुकसान है। उन्होंने पार्थसारथी को एक बहुत करीबी दोस्त बताया।