विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

महाराष्ट्र के उरण में केमिकल गोदाम में लगी भीषण आग, दमकल की टीमें मौके पर मौजूद

Published: Mon, 16 Nov 2026 02:38 PM (IST)

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के उरण में 'प्लैटिनम' वेयरहाउस में भीषण आग लग गई, जिससे रखे केमिकल्स पूरी तरह नष्ट हो गए।

HighLights

  1. महाराष्ट्र के उरण में 'प्लैटिनम' वेयरहाउस में भीषण आग लगी

  2. वेयरहाउस में रखे सभी केमिकल्स आग की चपेट में नष्ट हुए

  3. दमकल और पुलिस टीमें आग बुझाने के लिए मौके पर मौजूद

डिजिटल डेस्क, पुणे। महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के उरण में स्थित 'प्लैटिनम' वेयरहाउस में सोमवार को भीषण आग लग गई। आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इस वेयरहाउस मे केमिकल्स रखे हुए थे, जो आग की चपेट में आकर पूरी तरह नष्ट हो गए। आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच गईं। आग बुझाने का काम शुरू कर दिया गया है।

समाचार एजेंसी ANI के अनुसार, सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) विजय चौधरी ने बताया कि आग लगने के कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है। उरण पुलिस थाने के वरिष्ठ अधिकारी और अन्य कर्मी मौके पर पहुंच गए थे, और पूरा विभाग राहत कार्यों में जुटा हुआ था। चौधरी ने कहा, 'ऐसा लगता है कि शायद फैक्ट्री में केमिकल फैल गए है। अधिकारी आग को काबू में लाने के लिए काम कर रहे थे।

इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।