Pune News: एक शख्स ने गर्लफ्रेंड के बच्चे को गर्म पानी में डुबोकर मार डाला, पुलिस ने किया गिरफ्तार
पुणे में एक शख्स ने अपनी प्रेमिका के बच्चे को गर्म पानी की बाल्टी में डुबोकर मार डाला। आरोपी शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी शख्स का महिला से अवैध संबंध का पता चला है।
पुणे, एजेंसी। पुणे पुलिस ने पिंपरी चिंचवाड़ में उबलते पानी से भरी बाल्टी में डेढ़ साल के बच्चे को डुबो कर मारने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सोमवार को इसकी जानकारी दी।
वरिष्ठ निरीक्षक वैभव शिंगारे के अनुसार, बीते 6 अप्रैल को आरोपी विक्रम शरद कोलेकर खेड़ स्थित महिला के घर गया हुआ था। इस बीच उसने महिला के बच्चे को उठाकर खौलते पानी में डुबो दिया और बच्चे की मौत हो गई। यह घटना उस वक्त हुई जब महिला अपने बच्चे को आरोपी के पास छोड़कर बाहर गई हुई थी।
आरोपी गर्लफ्रेंड किरण से करना चाहता था शादी
अधिकारी ने कहा कि आरोपी किरण से शादी करना चाहता था लेकिन किरण ने उसके प्रस्ताव को ठुकरा दिया। अधिकारी ने कहा कि इनकार किए जाने से नाराज होकर उसने बच्चे की हत्या कर दी।
आरोपी महिला कर शादी से था नाखुश
पुलिस में दी गई तहरीर में महिला ने बताया कि महिला अपने पति से अलग रहती है। विक्रम ने उासकी हत्या इसलिए की कि वह उसकी शादी से नाखुश था। पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला और उसकी बहन को जान से मारने की और नुकसान पहुंचाने की भी धमकी देता था। आरोपी विक्रम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उससे बच्चे की हत्या के पीछे के मकसद जानने को लेकर पूछताछ कर रही है।