विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IT कंपनी में काम करती थी युवती… दोस्त ने लॉज में बुलाकर मारी गोली, मामला जानकर पुलिस भी उलझी

By Agency Edited By: Mohd Faisal
Published: Sun, 28 Jan 2024 04:34 PM (IST)

महाराष्ट्र के पुणे जिले में रहने वाली 26 वर्षीय महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया ...और पढ़ें

IT कंपनी में काम करती थी युवती… दोस्त ने लॉज में बुलाकर मारी गोली (फाइल फोटो)
IT कंपनी में काम करती थी युवती… दोस्त ने लॉज में बुलाकर मारी गोली (फाइल फोटो)

HighLights

  1. IT कंपनी में कार्यरत महिला को दोस्त ने मारी गोली।
  2. पुलिस ने आरोपी को मुंबई से हिरासत में लिया।
  3. ऋषभ निगम के रूप में हुई आरोपी की पहचान।

पीटीआई, पुणे। महाराष्ट्र के पुणे जिले में रहने वाली 26 वर्षीय महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया कि महिला आईटी कंपनी में काम करती थी। उसके पुरुष मित्र ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी।

ऋषभ निगम के रूप में हुई आरोपी की पहचान

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार, आरोपी की पहचान ऋषभ निगम के रूप में हुई है और उसे मुंबई में हिरासत में लिया गया है। अधिकारी ने बताया कि यह घटना शनिवार को पिंपरी चिंचवड के हिंजवडी इलाके में स्थित एक लॉज में हुई।

आईटी कंपनी में काम करती थी महिला

अधिकारी ने बताया कि पुलिस को रविवार सुबह जानकारी मिली थी। शुरुआती जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आरोपी और पीड़िता दोनों रिश्ते में थे। मृतक महिला हिंजवडी में स्थित एक आईटी कंपनी में काम करती था और आरोपी यूपी में रहता था।

शनिवार रात मारी थी गोली

डिप्टी कमिश्नर बापू बांगर ने कहा कि आरोपी उत्तर प्रदेश से आया था और हिंजवडी में एक लॉज में रह रहा था, जहां उसने मृतक को मिलने के लिए बुलाया था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, शनिवार की रात उसने महिला को गोली मारी थी और इसके बाद आरोपी फरार हो गया।

मुंबई से हिरासत में लिया गया आरोपी

उन्होंने कहा कि आरोपी का मुंबई में पता चला, जिसके बाद उसे हिरासत में लिया गया। उन्होंने बताया कि हत्या के पीछे का मकसद अभी तक पता नहीं चल पाया है। फिलहाल आगे की जांच जारी है। साथ ही पुलिस ने आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें- Mumbai: नवी मुंबई में क्रेन से कुचलकर 20 वर्षीय मजदूर की दर्दनाक मौत, ऑपरेटर के खिलाफ शिकायत दर्ज

यह भी पढ़ें- Maharashtra Politics: 'मराठा आरक्षण के मुद्दे पर CM शिंदे के फैसले से संतुष्ट नहीं', अजित गुट के नेता ने उठाए सवाल