महाराष्ट्र बोर्ड का 12वीं क्लास के रिजल्ट घोषित, कोंकण ने मारी बाजी
राज्य शिक्षा मंडल कक्षा 12वीं की परीक्षा के नतीजे 25 मई को घोषित हो गए। इस बार कुल 86.60 स्टूडेंट्स पास हुए हैं। हर बार की तरह ही इस बार भी लड़कियों ने बाजी मारी है। कोंकण डिविजन ने सभी को पछाड़ते हुए टॉप किया है।
पुणे। राज्य शिक्षा मंडल कक्षा 12वीं की परीक्षा के नतीजे 25 मई को घोषित हो गए। इस बार कुल 86.60 स्टूडेंट्स पास हुए हैं। हर बार की तरह ही इस बार भी लड़कियों ने बाजी मारी है। इस बार कोंकण डिविजन ने सभी को पछाड़ते हुए टॉप किया है।
- इस बार सबसे ज्यादा 90.50 प्रतिशत लड़कियां पास हुईं है। जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 83.46 रहा है।
- इस बार साइंस स्ट्रीम में सबसे अधिक 93.16 परसेंट छात्र पास हुए हैं। वहीं आर्ट्स स्टूडेंट्स का पास प्रतिशत 78.11 परसेंट और कॉमर्स के 79.10 प्रतिशत रहा है।
- इस बार कुल 11 लाख 42 हजार 882 छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। जिसमें 5 लाख 32 हजार 482 छात्राएं शामिल हैं।
- रिजल्ट को दोपहर 1 बजे के बाद आनॅलाइन देखा जा सकता है। 3 जून तक कॉलेजों में रिजल्ट की कॉपी मिलेगी।
- इस बार सीबीएसई की तर्ज पर राज्य शिक्षा बोर्ड भी कक्षा 12वीं के नतीजे गत वर्ष की तुलना में दो दिन पूर्व घोषित कर दिया। पिछले वर्ष नतीजे 27 मई को घोषित किए गए थे।
- विद्यार्थी बोर्ड की अधिकृत वेबसाइट www.mahresult.nic.in , www.result.mkcl.org पर सभी नतीजे देख सकते हैं।
डिविजन के हिसाब से रिजल्ट का प्रतिशत
डिविजन | रिजल्ट (प्रतिशत) |
कोंकण | 93.29 |
पुणे | 87.26 |
मुंबई | 86.8 |
नागपुर | 86.35 |
औरंगाबाद | 87.80 |
कोल्हापुर | 88.10 |
लातूर | 86.28 |
नासिक | 83.99 |
अमरावती | 85.81 |
13 लाख छात्र हुए थे शामिल
- इस साल महाराष्ट्र हायर सेकेंडरी सर्टिफिकेट (HSC) परीक्षा का आयोजन 18 फरवरी 2016 से 28 मार्च 2016 के बीच राज्य के 2581 केंद्रों पर किया गया था।
- इसमें कुल 13,88,467 परीक्षार्थियों ने हिस्सा लिया था। परीक्षा में 7,82,181 छात्र तथा 6,06,286 छात्राओं ने परीक्षा दी थी।
- 44,430 ऐसे छात्र-छात्राएं थे, जिन्होंने दोबारा परीक्षा दी थी।
- इस परीक्षा के लिए साइंस डिपार्टमेंट के 5 लाख 2 हजार 288, आर्ट से 4 लाख 70 हजार 161 और कॉमर्स के 3 लाख 55 हजार 161 छात्रों ने पंजीकरण करवाया था।
- पिछले साल 12 लाख 38 हजार 954 छात्रों ने बारहवीं की परीक्षा दी थी। इस साल यह संख्या 40 हजार बढ़ गई है।