विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

16 दिनों से गायब थी बुजुर्ग महिला, गूगल सर्च और चैटजीपीटी ने परिवार से कराया मिलन

Published: Tue, 27 Oct 2026 06:30 AM (IST)

एआई और गूगल सर्च की मदद से मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही 70 वर्षीय एक बुजुर्ग महिला को 16 दिन बाद उसके परिवार से मिलाया गया।

तस्वीर का इस्तेमाल प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है।

तस्वीर का इस्तेमाल प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है।

HighLights

  1. एआई और गूगल सर्च से बुजुर्ग महिला की घर वापसी।

  2. मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही थीं 70 वर्षीय महिला।

  3. जीवन आनंद संस्था ने प्रौद्योगिकी से परिवार को खोजा।

डिजिटल डेस्क, ठाणे। मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं और याददाश्त चले जाने की समस्या से जूझ रही 70 वर्षीय एक महिला को ‘एआई’ और ‘गूगल सर्च’ की मदद से 16 दिन के बाद उनके स्वजन से मिला दिया गया।

अधिकारियों ने बताया कि कर्नाटक के हावेरी जिले में अपने गृहनगर रानेबेन्नूर से रजाक बी गलती से किसी गलत वाहन में बैठ गईं। इसके बाद वह छह अक्टूबर को पालघर जिले के नालासोपारा पहुंच गईं।

अधिकारियों का कहना है कि इसके बाद अचोले थाने के पुलिसकर्मियों ने उन्हें विरार फाटा के समर्थ आश्रम में ठहरा दिया। जीवन आनंद संस्था (जेएएस) के न्यासी किसान चौरे ने बताया कि जेएएस के दल ने स्थानीय जानकारी का विश्लेषण करने के लिए गूगल सर्च तकनीकों और चैटजीपीटी का इस्तेमाल किया।

इसकी मदद से रानेबेन्नूर में पुलिस से संपर्क किया गया। स्थानीय सामुदायिक नेटवर्कों को भी सक्रिय किया गया। इसके जरिये उनकी बेटियों, दामादों और भतीजों तक पहुंच सके, जो 22 अक्टूबर को उन्हें अपने साथ घर ले गए। इस सफल प्रयास की चर्चा करते हुए चौरे ने कहा कि प्रौद्योगिकी रास्ता दिखाती है।

यह भी पढ़ें: इस राज्य में 7 लाख बुजुर्गों ने दी साक्षरता परीक्षा; 60 से 70 वर्ष के बुजुर्ग बने छात्र; पोते-बेटे लेकर पहुंचे एग्जाम सेंटर