Move to Jagran APP

मुंबई के अवैध रेस्टोरेंटों पर चला बुलडोजर

मुंबई महानगरपालिका ने अवैध निर्माण वाले रेस्टोरेंटों पर एक साथ धावा बोल दिया।

By Sachin MishraEdited By: Published: Sun, 31 Dec 2017 12:52 PM (IST)Updated: Sun, 31 Dec 2017 12:52 PM (IST)
मुंबई के अवैध रेस्टोरेंटों पर चला बुलडोजर
मुंबई के अवैध रेस्टोरेंटों पर चला बुलडोजर

राज्य ब्यूरो, मुंबई। आग लगने से 14 लोगों की जान जाने के बाद जागी मुंबई महानगरपालिका ने शनिवार को अवैध निर्माण वाले रेस्टोरेंटों पर एक साथ धावा बोल दिया। शाम तक बुलडोजर से करीब 314 अवैध निर्माण ढहाए जा चुके थे। इसके अलावा सात होटलों को सील कर दिया गया है।

loksabha election banner

गुरुवार मध्यरात्रि लोअर परेल के दो रेस्टोरेंट कम पब 1-एबव एवं बिस्ट्रो द मोजो में लगी आग में 14 लोग मारे गए थे। इसके कारण राज्य सरकार एवं मुंबई महानगरपालिका को आलोचना का शिकार होना पड़ा है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस के निर्देश पर बीएमसी के पांच अधिकारियों को निलंबित किया जा चुका है। मुख्यमंत्री ने मुंबई के सभी रेस्टोरेंटों की जांच करने एवं अवैध पाए जाने पर उनके विरुद्ध तुरंत कार्रवाई करने का निर्देश भी दिया था।

बीएमसी आयुक्त अजोय मेहता ने महानगरपालिका के सभी 24 वार्डो में 10-10 अधिकारियों की टीम बनाकर शनिवार सुबह से ही सभी रेस्टोरेंटों की जांच का आदेश जारी कर दिया था। इसके बाद इस टीम ने सुबह से ही रेस्टोरेंटों में पाए गए अवैध निर्माणों को ढहाना शुरू कर दिया।

बीएमसी ने इस मुहिम के लिए अपने सभी कर्मचारियों-अधिकारियों की छुट्टियां एवं साप्ताहिक अवकाश रद कर दिया है। कभी कपड़ा मिलों का गढ़ रहे लोअर परेल एवं परेल क्षेत्र की सभी मिलों में अब बड़ी संख्या में मॉल और रेस्टोरेंट खुल गए हैं। बीएमसी ने आज इन सभी परिसरों पर एक साथ धावा बोला और जमकर बुलडोजर चलाया। रेस्टोरेंटों के बाहर रखे गए गमलों को भी बीएमसी के दस्ते ने नहीं बख्शा। बीएमसी की यह कार्रवाई रविवार को भी इसी प्रकार जारी रहने की संभावना है।

पब मालिकों पर तीन और मामले

मुंबई पुलिस ने शनिवार को अग्निकांड का शिकार हुए दोनों पब मालिकों पर तीन नए मामले भी दर्ज किए। इनमें 1-एबव रेस्टोरेंट के मालिक हितेश संघवी, जिगर संघवी एवं अभिजीत मनका के अलावा मोजो रेस्टोरेंट के मालिक युग पाठक, ड्यूक टुल्ली एवं कमला मिल्स के रमेश गोवानी शामिल हैं। हालांकि अभी तक पुलिस इनमें से किसी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। मोजो के मालिकों में से एक युग पाठक पुणे के पूर्व पुलिस आयुक्त कौशल पाठक का पुत्र है।

दमकल विभाग अभी आग लगने के कारणों का भी पता नहीं लगा सका है। नेशनल रेस्टोरेंट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एनआरएआइ) के अध्यक्ष राहुल सिंह ने एक बयान में कहा है कि हमारी व्यवस्था में बहुत सुधार की गुंजाइश है।

महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.