'शुद्धिकरण' विवाद पर कांग्रेस युवा कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा, नागपुर में जलाई मनुस्मृति की कॉपी
महाराष्ट्र प्रदेश युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नागपुर में मनुस्मृति की प्रति जलाई। यह प्रदर्शन उत्तराखंड में मल्लिकार्जुन खरगे की रैली स्थल के कथित शुद्धिकरण के विरोध में किया गया।

युवा कांग्रेस ने नागपुर में मनुस्मृति की प्रति जलाई
HighLights
युवा कांग्रेस ने नागपुर में मनुस्मृति की प्रति जलाई
उत्तराखंड में खरगे रैली स्थल शुद्धिकरण का विरोध
डॉ. हेडगेवार स्मृति मंदिर घेराव का प्रयास विफल
डिजिटल डेस्क, नागपुर। महाराष्ट्र प्रदेश युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को नागपुर में विरोध प्रदर्शन के दौरान कथित तौर पर मनुस्मृति की एक प्रति जलाई।
यह प्रदर्शन उत्तराखंड में उस स्थान के कथित रूप से शुद्धिकरण करने के विरोध में किया गया, जहां पिछले महीने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने एक रैली को संबोधित किया था।
प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं ने रेशिमबाग स्थित डॉ. हेडगेवार स्मृति मंदिर के घेराव का प्रयास भी किया, लेकिन पुलिस ने उनकी कोशिश को नाकाम कर दिया।
(न्यूज एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)
