Move to Jagran APP

बरस रही आग, नागपुर का तापमान 45 डिग्री के पार पहुंचा

गर्मी ने फिर रंग दिखाना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 3-4 दिनों में अंडमान निकोबार व बंगाल की खाड़ी में दक्षिण-पूर्व मानसून के पहुंचने की संभावना बन रही है। पारा बढ़ता गया और तापमान 45 डिग्री के पार पहुंच गया।

By Bhupendra SinghEdited By: Published: Sun, 15 May 2016 05:42 AM (IST)Updated: Sun, 15 May 2016 05:46 AM (IST)
बरस रही आग, नागपुर का तापमान 45 डिग्री के पार पहुंचा

नागपुरशहर में गर्मी ने फिर रंग दिखाना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 3-4 दिनों में अंडमान निकोबार व बंगाल की खाड़ी में दक्षिण-पूर्व मानसून के पहुंचने की संभावना बन रही है। शहर का आसमान सुबह से ही सूर्यदेव के कोप का भाजन बना रहा। इसमें मौजूद नमी ने आग में घी का काम कर दिया। सुबह से ही तीखी धूप थी। धीरे-धीरे पारा बढ़ता गया और तापमान 45 डिग्री के पार पहुंच गया।

loksabha election banner

इस सत्र में यह दूसरी बार है, जब तापमान 45 डिग्री के पार पहुंचा है। सुबह-सुबह नमी की अधिकता रही, लेकिन दिन में यह बहुत दिनों बाद 20 प्रतिशत के नीचे उतरी है। इससे हवा में गर्मी भरी रही। गर्म हवा के थपेड़े लू का अहसास कराते रहे। हालांकि अभी गर्म लहर की स्थिति नहीं बनी है। लेकिन हवा में समाई गर्मी के चलते दिन में बाहर निकलना दूभर रहा।

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 45.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2 डिग्री ऊपर रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य पर 27.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। आर्द्रता अधिकतम 56 व न्यूनतम 19 प्रतिशत रही।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.