संघ प्रमुख मोहन भागवत से मिले 'धुरंधर' रणवीर, RSS संस्थापक हेडगेवार को अर्पित की श्रद्धांजलि
बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह ने नागपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक केशव बलिराम हेडगेवार को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद ...और पढ़ें
-1767377016665-1775927726436_m.webp)
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह ने नागपुर पहुंचकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक केशव बलिराम हेडगेवार को श्रद्धांजलि अर्पित की और इसके बाद संघ प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात की।
यह मुलाकात नागपुर स्थित रेशिमबाग के हेडगेवार स्मृति मंदिर में हुई, जहां दोनों के बीच सार्थक चर्चा होने की जानकारी सामने आई है। बताया गया है कि रणवीर सिंह शुक्रवार दोपहर मुंबई से नागपुर पहुंचे और सीधे संघ मुख्यालय गए।
इस दौरान उन्होंने सफेद कुर्ता-पायजामा पहन रखा था, जो उनके सादगीपूर्ण अंदाज को दर्शाता है। इससे पहले भी वे संघ के शताब्दी वर्ष पर विजयदशमी के अवसर पर शुभकामनाएं दे चुके हैं और संगठन के 100 वर्षों के कार्य की सराहना करते हुए भविष्य में भी प्रेरणा देने की उम्मीद जताई थी। फिल्मी मोर्चे पर बात करें तो रणवीर इन दिनों अपनी फिल्म धुरंधर2 : द रिवेंज की सफलता को लेकर चर्चा में हैं।
(न्यूज एजेंसी आईएएनएस के इनपुट के साथ)
यह भी पढ़ें- 'RSS इतिहास की किताबों में सुनहरे अक्षरों में नाम दर्ज करवाना नहीं चाहता', एक कार्यक्रम में बोले मोहन भागवत