हुक्का पार्लरों पर पुलिस का छापा, लड़के मिले नशे की हालत में
हुक्का पार्लरों में संभ्रात परिवार के लड़के-लड़कियां भी नशा करते हुए पाई गईं। कार्रवाई शनिवार की रात अपराध शाखा के दस्ते ने विविध स्थानों पर की। अफरा-तफरी मची रही।
नागपुर। हुक्का पार्लरों में संभ्रात परिवार के लड़के-लड़कियां भी नशा करते हुए पाई गईं। कार्रवाई शनिवार की रात अपराध शाखा के दस्ते ने विविध स्थानों पर की। अफरा-तफरी मची रही। अंबाझरी थाने में पार्लर संचालक व प्रबंधक के खिलाफ चालान कार्रवाई की गई है। जिन हुक्का पार्लरों में छापे पड़े, उनमें अमित भिमदेव इंगले का स्टेट रेस्टारेंट लक्ष्मीकृपा अपार्टमेंट, राम नगर शामिल है।
अमित पुलिसकर्मी का रिश्तेदार है और पार्लर में प्रबंधक है। इसी प्रकार, दशमेश अमरजीत सिंह का ‘स्पॉट-9’ (भरत नगर चौक) आैर अभिजीत जसवीर सिंह के भरत नगर चौक स्थित एस अपार्टमेंट का पार्लर भी छापे पड़े। शनिवार की रात करीब आठ बजे थे। अपराध शाखा के अपर पुलिस आयुक्त रंजनकुमार शर्मा के निर्देश पर दस्ते ने एक साथ उक्त पार्लरों में छापे मारे। दर्जन भर लड़के-लड़कियां नशा करते हुए पाई गई।
बताया गया कि सभी संभ्रात परिवार के हैं और विद्यार्थी हैं। एक घंटे के लिए करीब चार सौ से पांच सौ रुपए लेकर उन्हें अलग-अलग ‘फ्लेवर’ का नशा उपलब्ध कराया जा रहा था। जानकारी के अनुसार, शाम 7 बजे से शुरू होने वाले ये हुक्का पार्लर देर रात 2 बजे तक चालू रहते है। अापराधिक तत्वों का भी यहां पर आना-जाना लगा रहता है। संबंधित थाने की पुलिस को इसकी जानकारी है, मगर कार्रवाई कभी सुनी नहीं जाती है। गत तीन दिनों से हुक्का पार्लरों के खिलाफ सिलसिलेवार कार्रवाई होने से संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है।