Move to Jagran APP

संघ की बदौलत नीतीश कुमार बने थे बिहार के मुख्यमंत्री:उमा भारती

भारतीय जनता पार्टी की प्रखर नेता व केंद्रीय जलसंसाधन मंत्री उमा भारती ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा है।

By Sachin BajpaiEdited By: Published: Wed, 20 Apr 2016 12:30 AM (IST)Updated: Wed, 20 Apr 2016 12:45 AM (IST)

नागपुर । भारतीय जनता पार्टी की प्रखर नेता व केंद्रीय जलसंसाधन मंत्री उमा भारती ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि नीतीश कुमार संघ के बदाैलत ही मुख्यमंत्री बने थे। सोमवार को भारती नागपुर में थीं।
राज्य में जलसंकट को लेकर केंद्रीय मंत्री ने अधिकारियों से बैठक की । इसी दौरान उमा ने नीतीश कुमार के बयान पर प्रतिक्रिया दी। एक दिन पहले ही नीतीश कुमार ने कहा था कि भारत को संघमुक्त करना होगा। भारती ने कहा कि नीतीश कुमार को संघ का सहयोग मिला है।

loksabha election banner

जेपी आंदोलन के समय संघ कार्यकर्ताआें के साथ लालू यादव और नीतीश कुमार दोनों ही सहभागी थे। संघ के सामाजिक कार्यों से नीतीश कुमार की राजनीतिक ताकत बढ़ी। राम जन्मभूमि आंदोलन के समय भी नीतीश कुमार संघ के साथ थे।

2005 में वे राजग के मुख्यमंत्री बने। सुश्री भारती ने यह भी कहा कि नीतीश कुमार के अलावा ममता बनर्जी को भी संघ का सहयोग मिला है। संघ किसी को राजनीतिक सहायता नहीं करता है, लेकिन जनता के बीच संघ के कार्यों का लाभ इस संगठन से जुड़े नेताओं को मिलता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.